Headlines

मिथुन मन्हास बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र से नहीं होगा:वनडे वर्ल्डकप में फिटनेस-फॉर्म पर फैसला करेंगे, गिल को सीनियर्स से मदद मिलेगी




BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन उम्र से नहीं होगा। टीम में जगह के लिए दोनों की फिटनेस और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। मन्हास ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले स्पोर्टस्टार को इंटरव्यू दिया। भारत का मल्टी-फॉर्मेट टूर 22 अक्टूबर से शुरू होगा। मन्हास ने कहा- दोनों बैटर्स को लगातार रन बनाने होंगे मिथुन मनहास ने कहा कि वर्ल्ड कप टीम में चयन के लिए दोनों सीनियर बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा, ‘मेरे नजरिए से चयन का आधार फिटनेस और प्रदर्शन होना चाहिए। निश्चित तौर पर उम्र नहीं। अगर कोई खिलाड़ी फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश को जिता रहा है। तो यही एकमात्र मानदंड होना चाहिए।’ वर्ल्ड कप के समय कितनी होगी रोहित-विराट की उम्र रोहित शर्मा अप्रैल 2027 में 40 साल के हो जाएंगे। जबकि, विराट कोहली वर्ल्ड कप के दौरान 38 साल के होंगे। पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने भारत के ट्रांजिशन प्लांस पर सवाल उठाए हैं। यह भी चर्चा है कि आने वाले वर्षों में दोनों सीनियर खिलाड़ियों की क्या भूमिका होगी। लॉर्ड्स में शतक से लौटा रोहित का फॉर्म रोहित शर्मा की खराब वनडे फॉर्म के बीच उनके संन्यास की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, लॉर्ड्स में लगाए गए उनके शतक से ये चिंताएं कुछ हद तक दूर हुईं। विराट ने वनडे में अपनी भूमिका का अच्छा फायदा उठाया है। इस फॉर्मेट में उन्होंने ब्रैडमैन जैसा औसत रखते हुए लगातार रन बनाए हैं। गिल की कप्तानी में सीनियर्स की भूमिका मिथुन मन्हास ने यह भी बताया कि रोहित और विराट की मौजूदगी से शुभमन गिल को कप्तानी में मदद मिल सकती है। उन्होंने विराट के एमएस धोनी के मार्गदर्शन में सीखने और धोनी के सौरव गांगुली से मार्गदर्शन लेने का उदाहरण दिया। मनहास ने कहा, ‘शुभमन पिछले दो या तीन साल से गुजरात टाइटन्स के कप्तान हैं। वे भारत की कप्तानी भी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप अभियान में यह अनुभव उनके काम आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘टीम में विराट, हार्दिक पंड्या और रोहित का होना निश्चित रूप से शुभमन की मदद करेगा। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं, जो गेंदबाजी कप्तान की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।’ ——————————————–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *