- Hindi News
- Sports
- PV Sindhu Reaches French Open Final | Faces World Number 1 An Se Young
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की हिना अकीची को हराया।
31 साल की सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-22 अकीची को 21-10, 20-22, 21-16 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 13 मिनट चला। फाइनल में सिंधु का सामना कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग से होगा। सिंधु ने इससे पहले जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीता था।

पहला गेम 21-10 से जीता
पहले गेम में मुकाबला 4-4 और 8-8 की बराबरी तक पहुंचा। इंटरवल तक सिंधु ने 11-9 की बढ़त बना ली।
इसके बाद सिंधु ने रफ्तार बढ़ाई और आखिरी 12 में से 11 पॉइंट जीते। उन्होंने 18 मिनट में पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया।
अकीची ने दूसरा गेम जीता
दूसरे गेम में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु चार पॉइंट से पीछे चल रही थीं। उन्होंने रफ्तार बढ़ाकर स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया। दोनों खिलाड़ी 10-10 तक बराबरी पर रहीं, इसके बाद अकीची ने बढ़त बना ली।
वर्ल्ड नंबर-11 सिंधु ने 14-14 पर वापसी की। अकीची ने फिर वापसी की और गेम पॉइंट हासिल कर लिया। अकीची ने दूसरा गेम 22-20 से जीत लिया।
तीसरा गेम में सिंधु का दबदबा
तीसरे गेम में सिंधु ने 5-3 की बढ़त के साथ शुरुआत की। अकीची ने वापसी करते हुए 6-5 की बढ़त बना ली। सिंधु ने फिर वापसी की और इंटरवल तक दो पॉइंट की बढ़त बना ली।
अकीची के नेट पर गलती करने से सिंधु ने 18-16 की बढ़त बना ली। सिंधु ने आखिरी गेम 21-16 से जीता। इस जीत के साथ उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई।
