Headlines

देवदत्त पडिक्कल 199 रन बनाकर आउट, दोहरे शतक से चूके:इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A पर 200+ रन की बढ़त बनाई; तीसरे दिन स्कोर 420/7




देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड-A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में दोहरे शतक से एक रन चूक गए। वे तीसरे दिन 199 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी की मदद से इंडिया-A ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 420 रन बना लिए थे। इस तरह भारत-A की कुल बढ़त 216 रन हो गई। न्यूजीलैंड के लिंकन में खेले जा रहे इस मुकाबले में पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 199 रन बनाए। उनकी पारी में 24 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ तीसरे विकेट के लिए 215 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 92 रन बनाए। पडिक्कल का विकेट जैक गिब्सन ने लिया। मिचेल हे ने उनका कैच पकड़ा। पहली पारी में 113 रन पर सिमटी थी इंडिया-A भारत-A की पहली पारी सिर्फ 113 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड-A ने पहली पारी में 317 रन बनाए और 204 रन की बढ़त हासिल की। कप्तान राइस मारियू ने 76 रन बनाए, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 और कर्टिस हीफी ने 44 रन का योगदान दिया। क्रिस्टियन क्लार्क ने 42 रन बनाए। भारत-A की ओर से अंशुल कंबोज और औकीब नबी ने 3-3 विकेट लिए। आकाश दीप को 2 विकेट मिले, जबकि मुकेश चौधरी और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया। जायसवाल और राहुल जल्दी आउट हुए दूसरी पारी में भी इंडिया-A की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पडिक्कल और सुदर्शन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़े। सुदर्शन 92 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पडिक्कल ने यश राठौड़ के साथ भी अहम साझेदारी की। राठौड़ ने 66 रन बनाए। उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की गेंद पर विकेटकीपर मिचेल हे ने उनका कैच पकड़ा। कंबोज ने 23 रन बनाए अंशुल कंबोज ने 36 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। उन्हें क्रिस्टियन लेनॉक्स ने बोल्ड किया। इसके बाद भारत-A ने 101.4 ओवर में 7 विकेट पर 420 रन बना लिए थे। टीम की बढ़त 216 रन हो चुकी थी। पहली पारी में 204 रन से पिछड़ने के बाद इंडिया-A ने दूसरी पारी में मजबूत बल्लेबाजी की है। अब टीम की कोशिश बढ़त को और बड़ा करने की होगी, ताकि न्यूजीलैंड-A पर मैच के अंतिम दिन दबाव बनाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *