![]()
सोने के दाम में आज यानी 26 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 340 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। वहीं चांदी की कीमत आज बढ़ी है। एक किलो चांदी की कीमत 635 रुपए बढ़कर 1.94 लाख रुपए पर पहुंच गई है। अभी सोने-चांदी की खरीदारी करें या इंतजार करें? कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Source link
आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सोना ₹340 गिरकर ₹1.41 लाख का हुआ, चांदी का दाम ₹635 बढ़ा