Headlines

New Zealand Mark Chapman Rachin Ravindra Out India ODI Series


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि दोनों खिलाड़ी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

चैपमैन बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। जबकि प्रमोशनल शूट के दौरान रचिन रवींद्र का दायां कंधा डिसलोकेट हो गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी।

कोच बोले- टेस्ट सीरीज से पहले जोखिम नहीं ले सकते

मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने अहम हैं। उनका इस सीरीज में नहीं खेलना दुखद है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले हफ्ते मार्क से मिला था। वह निराश हैं, लेकिन मैदान पर लौटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’

रॉब वॉल्टर ने कहा, ‘रचिन का कंधा अभी उस स्थिति में पूरी तरह नहीं आया है, जिसमें वह सफेद गेंद की क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें।’

उन्होंने कहा, ‘इस महीने के आखिर में टेस्ट सीरीज भी है। इसलिए हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते।’

न्यूजीलैंड टीम में बदलाव किए, निकोल्स-फॉक्सक्रॉफ्ट को बुलाया

विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पहले तीन ODI के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्हें सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए पहले ही चुना गया था।

बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी टीम में बुलाया गया है। निकोल्स पहले तीन ODI के लिए टीम में रहेंगे। फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

मैट फिशिर शुरुआती 3 वनडे के लिए टीम

तेज गेंदबाज मैट फिशर भी पहले तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। उन्हें शुरुआत में केवल आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था।

मैट हेनरी दाएं क्वाड्रिसेप में मामूली चोट के कारण आखिरी तीन T20I नहीं खेल पाए थे। वह सोमवार, 2 नवंबर को टीम से जुड़ेंगे। उनकी खेलने की तैयारी का आकलन किया जाएगा।

भारत के खिलाफ पहले तीन ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

—————————————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *