Headlines

सोना आज ₹2282 सस्ता, ₹1.38 लाख पर आया:चांदी ₹1264 घटकर ₹1.80 लाख/किलो बिक रही, एक महीने में करीब ₹40 हजार सस्ती हुई




दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,282 रुपए गिरकर 1.38 लाख रुपए आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,264 रुपए घटकर 1.80 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1.40 लाख रुपए और चांदी 1.81 लाख रुपए थी। अक्टूबर में सोना ₹8,084 और चांदी ₹39,485 सस्ती इससे पहले अक्टूबर में सोना 8,084 रुपए और चांदी 39,485 रुपए सस्ती हुई है। 1 अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है। सोना सस्ता होने की 3 वजहें चांदी सस्ती होने की 3 वजहें क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक सोच कर खरीदारी करें। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 2.06 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.06 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 38 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *