Headlines

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लाबुशेन बाहर:साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके; चयनकर्ता बोले- वापसी के लिए दरवाजे खुले




ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली 4 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए मार्नस लाबुशेन को टीम की योजना से बाहर कर दिया है। वे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में भी वे एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिलहाल लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट और पूरी सीरीज के लिए चयन में शामिल नहीं किया जाएगा। बेली के मुताबिक, खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में वापसी कर फॉर्म हासिल करने का समय देना जरूरी है। चयनकर्ता बोले- लाबुशेन को थोड़ा समय देना जरूरी जॉर्ज बेली ने कहा कि लाबुशेन की टीम में जगह को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में उन्हें कुछ समय देना सही फैसला है। वे क्वींसलैंड लौटकर शेफिल्ड शील्ड में टीम की कप्तानी करेंगे। बेली ने कहा, ‘फिलहाल हम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए लाबुशेन के नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। उनके टीम में स्थान को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हमें लगा कि इससे उन्हें थोड़ा समय और मानसिक स्पष्टता मिलेगी।’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके लाबुशेन ने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में वे 0 और 4 रन बनाकर आउट हुए थे। इससे पहले 2025 में वेस्टइंडीज दौरे की 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी। भारत और इंग्लैंड दौरे के लिए वापसी का रास्ता खुला बेली ने साफ किया कि लाबुशेन के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के दरवाजे स्थायी रूप से बंद नहीं हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 2027 में भारत के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलेगी। बेली ने कहा, ‘लाबुशेन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर कितने प्रभावी हो सकते हैं, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है। हमने कभी किसी खिलाड़ी के लिए स्थायी रूप से दरवाजे बंद नहीं किए हैं। इस मामले में भी ऐसा नहीं है।’ शेफिल्ड शील्ड के अगले राउंड के बाद घोषित होगी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की बाकी टीम का ऐलान शेफिल्ड शील्ड के अगले राउंड के बाद किया जाएगा। यह राउंड 11 नवंबर से शुरू होगा। बेली ने कहा कि कुछ खिलाड़ी फिलहाल अच्छी फॉर्म में हैं। चयनकर्ता अगले राउंड के प्रदर्शन के आधार पर टीम का संयोजन और उपलब्ध विकल्प तय करेंगे। —————————————— अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *