Headlines

अमित शाह ने परिवार संग देखी रणबीर कपूर की ‘रामायण’:वीडियो वायरल; सोशल मीडिया में चर्चा, यूजर्स बोले- भगवान राम भाजपा और मोदी से बड़े




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने परिवार के साथ रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ देखकर थिएटर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पहले से चल रही बहस फिर तेज हो गई है। कुछ यूजर्स ने भाजपा समर्थकों पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम किसी पार्टी या नेता से बड़े हैं। परिवार के साथ थिएटर पहुंचे थे अमित शाह मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के एक सिनेमाघर में फिल्म ‘रामायण’ देखने पहुंचे थे। वे शहर के पी स्क्वायर थिएटर में फिल्म देखने गए थे। वायरल वीडियो में अमित शाह और उनके बेटे जय शाह थिएटर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अमित शाह को वहां मौजूद लोगों और प्रशंसकों से बातचीत करते हुए भी देखा गया। उनके थिएटर पहुंचने और फिल्म देखने का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फिल्म को लेकर पहले भी हुआ था विवाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही कई वजहों से चर्चा में रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं, यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी बहस देखने को मिली थी। रणबीर कपूर के पुराने खान-पान से जुड़े बयानों को लेकर कुछ लोगों ने उनके भगवान राम का किरदार निभाने पर सवाल उठाए थे। वहीं, साई पल्लवी के किरदार और फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर भी आपत्तियां जताई गई थीं। अमित शाह के फिल्म देखने पर यूजर्स ने कसा तंज अमित शाह के परिवार के साथ फिल्म देखने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने उन लोगों पर निशाना साधा, जो पहले फिल्म का विरोध कर रहे थे। एक यूजर ने सवाल उठाया कि अब फिल्म का विरोध करने वाले कट्टर समर्थक क्या अमित शाह का भी बहिष्कार करेंगे? वहीं, कुछ यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भगवान राम भाजपा, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़े हैं। उनके मुताबिक, राम किसी राजनीतिक दल या नेता तक सीमित नहीं है। इस तरह अमित शाह के फिल्म देखने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक और धार्मिक बहस शुरू हो गई है। नितेश तिवारी ने किया है फिल्म का निर्देशन रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं। फिल्म को दो हिस्सों में बनाने की योजना है। इसकी कहानी रामायण के महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर ने संभाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता रही है। अब अमित शाह के परिवार के साथ इसे देखने का वीडियो भी चर्चा में आ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *