![]()
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए फैंस स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस दौरान फैंस ने कहा कि आज सरपंच साहब श्रेयस अय्यर 70-80 रन बनाएंगे। पंजाब की नजरें इस घरेलू मैदान पर हैट्रिक लगाने की हैं, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले पंजाब ने जीते हैं। वहीं लखनऊ अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है और पिछले दोनों मैच लगातार हार चुकी है। 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से हार का सामना कर चुकी है। पंजाब किंग्स अंक तालिका में 9 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रही है। उसने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। उसने पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स का इस सीजन में पावर प्ले में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने लखनऊ के मुकाबले पावर प्ले में ज्यादा रन बनाए हैं। पंजाब ने पावर प्ले के ओवरों में चार पारियों में 277 रन बनाए हैं, वहीं लखनऊ ने पांच पारियों में 252 रन बनाए हैं। मैच देखने पहुंच रहे फैंस के PHOTOS… मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG:स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू, बोले- सरपंच साहब सरपंच 70-80 रन बनाएंगे