Headlines

वैभव सूर्यवंशी मेंस टी-20 के सबसे युवा कप्तान बने:15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार की कमान संभाली; क्रोएशिया के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा




भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे मेंस टी-20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। 15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में बिहार की कप्तानी की। उनकी टीम का सामना सौराष्ट्र से है। क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ा इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था। उन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी टीम की कप्तानी की थी। वैभव ने उनसे करीब 2 साल कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। शुरुआती दो मैचों के लिए मिली बिहार की कप्तानी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने पिछले शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की थी। वैभव को शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप उप-कप्तान बनाए गए हैं। यह इस साल वैभव को मिली पहली लीडरशिप जिम्मेदारी नहीं है। इससे पहले उन्हें 2026-27 दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ईशान किशन के डिप्टी की भूमिका निभाई थी। IPL और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बना चुके हैं रिकॉर्ड 15 साल के वैभव के नाम टी-20 क्रिकेट में दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। IPL में सबसे युवा शतकवीर: वैभव ने 2025 IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था। इसके साथ ही वे टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे युवा शतकवीर: पिछले सीजन महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव ने 58 गेंदों में शतक लगाया था। इस पारी के साथ वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। न्यूजीलैंड दौरे पर 2 मैचों में बनाए थे 49 रन वैभव ने हाल ही में भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2 मैचों में 49 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में बिहार की कप्तानी करने के बाद वे इंडिया-A टीम से जुड़ सकते हैं। इंडिया-A को 19 नवंबर से कतर में होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप में हिस्सा लेना है। सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उनकी नाबाद 60 रन की पारी की मदद से मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के दूसरे ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 173 रन का लक्ष्य 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। 21 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे सूर्यकुमार हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई ने 13.1 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज बरार स्क्वॉड में:कुलदीप यादव बाहर, पंत भी टीम से जुड़े; 19 नवंबर से पहला टेस्ट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वे अब भारत में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *