Headlines

Jay Shah Re-elected ICC Chairman


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन बने हैं। ICC के बोर्ड और कमेटी की बैठकों में उन्हें निर्विरोध चुना गया।

इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में डायरेक्टर्स ने जय शाह को फिर चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया था। ICC ने इस पोस्ट के जरिए जय शाह को चेयरमैन बनाने की जानकारी दी…

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा-

  • ICC चेयरमैन के रूप में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करता रहूंगा।
  • हम क्रिकेट के सबसे अहम और रोमांचक दौर में हैं। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे लिए नए दर्शकों तक पहुंचने का बड़ा मौका है।
  • हमारी जिम्मेदारी सिर्फ बड़े टूर्नामेंट का सफल आयोजन करना नहीं है। हमें क्रिकेट का भविष्य मजबूत बनाना है। इसके लिए खिलाड़ियों, फैंस, कमर्शियल पार्टनर्स और खेल से जुड़े सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना होगा।

लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन बनने वाले दूसरे भारतीय

जय शाह दूसरे भारतीय हैं, जो लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन बने हैं। उनसे पहले शशांक मनोहर लगातार 2 बार ICC चेयरमैन रहे हैं।

शशांक ने नवंबर 2015 से मई 2016 तक BCCI प्रेसिडेंट रहते हुए अंतरिम चेयरमैन के रूप में यह जिम्मेदारी संभाली थी। फिर वे मई 2016 में ICC चेयरमैन चुने गए। वे मई 2018 में दोबारा निर्विरोध चुने गए। उन्होंने 30 जून 2020 को दूसरा कार्यकाल पूरा किया।

शाह 2 साल पहले पहली बार चेयरमैन बने थे शाह

जय शाह 2024 में पहली बार ICC के चेयरमैन बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी। 36 साल के जय शाह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने थे।

अहमदाबाद क्रिकेट बोर्ड से शुरुआत, 17 साल से क्रिकेट में सक्रिय हैं

  • जय शाह ने 2009 में अहमदाबाद के केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने थे। सितंबर 2013 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के संयुक्त सचिव बने।
  • 2015 में BCCI की वित्त समिति के सदस्य बने। 2019 में पहली बार BCCI के सेक्रेटरी बने। उसके बाद 2022 में दोबारा ICC के सेक्रेटरी चुने गए।
  • शाह 2021 में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट बने। जनवरी 2024 में उन्हें दोबारा ACC प्रेसिडेंट चुना गया।
  • 2022 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फाइनेंस एंड कॉर्मशियल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन नियुक्त किए गए। उन्हें ओलिंपिक गेम्स के लिए ICCओलिंपिक वर्किंग ग्रुप का मेंबर भी बनाया गया।

शरद पवार समेत 4 भारतीय ICC के चेयरमैन रह चुके

जय शाह ICC चीफ का पद संभालने वाले 5वें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ICC प्रमुख रह चुके हैं। ICC चीफ को 2015 से पहले तक प्रेसिडेंट कहा जाता था। इसके बाद से इसे चेयरमैन कहा जाने लगा।

————————————————-

ICC से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली

भारत अगले पांच साल में दो बड़े ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर होस्ट करेंगे। ICC ने रविवार को 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.