Headlines

IPL 2027 Retention List | Delhi Releases Starc, Mumbai Drops Boult & Chahar


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिनी ऑक्शन से पहले IPL टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टीम से बाहर कर दिया है। चेन्नई से 10 खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं।

ट्रेविस हेड समेत 9 खिलाड़ी हैदराबाद से रिलीज

SRH ने ट्रेविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, शिवम मावी और जेराल्ड कोएत्जी समेत 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम ने कुल 21.35 करोड़ रुपए का बजट खाली किया है।

पंजाब ने लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद को रिलीज किया है। इन खिलाड़ियों को रिलीज करने से टीम का 10.10 करोड़ रुपए का बजट खाली हुआ है।

  • लखनऊ सुपर जायंट्स: LSG ने एम. ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी को रिलीज किया है। इससे टीम का 7.05 करोड़ रुपए का बजट खाली हुआ है। टीम ने जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज अब्दुल समद को रिटेन किया है।
  • दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली ने मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर और काइल जैमीसन समेत 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। दिल्ली ने सबसे ज्यादा 29 करोड़ रुपए का बजट खाली किया है।
  • राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान ने एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर और रवि सिंह को रिलीज किया है। शिमरॉन हेटमायर और नांद्रे बर्गर के रिलीज होने की पुष्टि नहीं हुई है। टीम का 12.75 करोड़ रुपए का बजट खाली हुआ है।

मुंबई ने 2, चेन्नई ने 10 खिलाड़ी छोड़े

मुंबई इंडियंस ने सबसे कम 2 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जबकि, चेन्नई ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी समेत 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

चेन्नई से मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स और प्रशांत वीर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई का 21.75 करोड़ रुपए का बजट खाली हुआ है। वहीं, चेन्नई ने कुल 24.50 करोड़ रुपए का बजट खाली किया है।

(हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *