Headlines

वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने दिल्ली को हराया:मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत; बंगाल ने झारखंड को मात दी




वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-B मुकाबले में दिल्ली को 2 विकेट से हरा दिया। बुधवार को इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर बिहार ने 225 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। बिहार ने एक गेंद बाकी रहते मुकाबला अपने नाम किया। वैभव ने टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार की कप्तानी की थी। लेकिन राइजिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद वे टीम से जुड़ गए। उनके बिना बिहार ने यह मुकाबला खेला। यश ढुल का शतक, दिल्ली ने बनाए 224 रन दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए। यश ढुल ने 59 गेंदों में 125 रन की पारी खेली। उन्होंने 16 चौके और 7 छक्के लगाए। तेजस्वी दहिया ने भी 25 गेंदों में 51 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। बिहार के रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी में 15 गेंदों पर 25 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आयुष और बिपिन ने तेज शुरुआत दिलाई 225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। आयुष लोहरुका ने 22 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि बिपिन सौरभ ने 19 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। आखिरी ओवरों में मेयंक कुमार ने 13 गेंदों में नाबाद 24 और प्रशांत सिंह ने 8 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
बंगाल ने झारखंड को 7 विकेट से हराया मुंबई में खेले जा रहे एलीट ग्रुप-A मुकाबले में बंगाल ने झारखंड को 7 विकेट से हरा दिया। बुधवार को बंगाल ने 149 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 48 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाए। विराट सिंह ने नाबाद 45 और शिखर मोहन ने 42 रन बनाए। बंगाल के लिए ऋषभ चौधरी, सायन घोष और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *