![]()
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को 38 खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किए। इसमें पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और ओपनर इमाम-उल-हक को जगह नहीं मिली। यह घोषणा काफी देरी के बाद हुई है। पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 30 जून को खत्म हो गए थे। PCB ने खिलाड़ियों को टेस्ट, वनडे और टी-20 कैटेगरी में बांटा है। ज्यादातर खिलाड़ी डेवलपमेंट कैटेगरी में हैं। इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे गए थे रिजवान और इमाम रिजवान, शान और इमाम को बाहर करने का फैसला उनके हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। शान को पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया था। पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे के दौरान रिजवान और इमाम को वापस भेज दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। पूर्व कप्तान शादाब खान की कैटेगरी भी घटाई गई है। उन्हें सिर्फ टी-20 कैटेगरी में कॉन्ट्रैक्ट मिला है। टेस्ट-वनडे कैटेगरी में सिर्फ दो खिलाड़ी टेस्ट कप्तान बाबर आजम और सलमान अली आगा को ही संयुक्त टेस्ट-वनडे कैटेगरी में शामिल किया गया है। वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को वनडे-टी-20 कैटेगरी में रखा गया है। साहिबजादा फरहान को सिर्फ टी-20 कैटेगरी में कॉन्ट्रैक्ट मिला है। आमिर जमाल, सइम अयूब भी बाहर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में ऑलराउंडर आमिर जमाल, सइम अयूब, युवा तेज गेंदबाज आकिफ जावेद और स्पिनर अली उस्मान शामिल हैं। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर गए तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को भी कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। PCB ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए मिलने वाली रकम की जानकारी नहीं दी गई है। नई शुरू की गई डेवलपमेंट कैटेगरी में सबसे ज्यादा 19 खिलाड़ी शामिल हैं।
Source link
पाकिस्तान ने रिजवान और इमाम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया:पूर्व कप्तान शान मसूद भी बाहर; टेस्ट-वनडे में सिर्फ बाबर और सलमान अली आगा मौजूद