Headlines

India vs Thailand Womens Asian Champions Trophy


भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। लगातार दो जीत के बाद भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।

दिन का सबसे बड़ा आकर्षण मेजबान भारतीय टीम और थाईलैंड के बीच होने वाला मुकाबला रहेगा। भारतीय टीम शाम 7 बजे मैदान पर उतरेगी। टीम की कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

दिन का पहला मुकाबला जापान और चीन के बीच दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद शाम 4:45 बजे दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का आखिरी मुकाबला भारत और थाईलैंड के बीच शाम 7 बजे होगा।

लगातार दो मैच जीत चुकी है भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद कोरिया को उसने 2-1 से हराया। थाईलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में भारत की नजर जीत का सिलसिला बनाए रखने पर होगी। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम इस बार लगातार तीसरी और कुल चौथी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ खेल रही है।

जापान-चीन के मुकाबले पर भी रहेगी नजर

दिन के पहले मुकाबले में जापान और चीन की टीमें भिड़ेंगी। दोनों ही टीमें एशियाई हॉकी में मजबूत दावेदार मानी जाती हैं।

वहीं दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला भी अंक तालिका के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। छह देशों की इस प्रतियोगिता में हर टीम राउंड रॉबिन लीग के मुकाबलों के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नाथू बरखेड़ा के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे हैं। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

पूरी खबर पढ़ें…

महिला एशियन हॉकी में भारत की लगातार दूसरी जीत

भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में शनिवार को महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने कोरिया को 2-1 से हरा दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.