Headlines

दिलजीत दोसांझ ने पूछा-मेरे साथ डबल स्टैंडर्ड क्यों:अहमदाबाद शो में बोले-कोल्ड प्ले के ड्रंग एंड हाई से कोई दिक्कत नहीं, तो उनको क्यों रोका




गुरजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओरा टूर के दौरान शनिवार रात सिंगर दिलजीत दोसांझ का दर्द छलका। उन्होंने सरकारों और प्रशासन से पूछा कि उनके साथ ही डबल स्टैंडर्ड क्यों।
जब कोल्ड प्ले का बैंड इंडिया आकर गाता है और वो गाता है कि आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई तब तो किसी को दिक्कत नहीं होती। मेरे गीतों पर पहले ही स्टेज पर गाने से रोक लगा दी जाती है। बता दें कि अहमदाबाद शो से पहले ही प्रशासन ने दिलजीत को पंज तारा होटल, केस और पटियाला पैग जैसे नशे और क्राइम को प्रोमोट करने वाले गीत गाने से रोक दिया था। इसके बाद दिलजीत ने आरोप लगाया कि भारतीय कलाकारों से साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है।
मैं भारत में पैदा हुआ हूं और मेरे म्यूजिशियन भी भारतीय हैं। जब एक विदेशी सिंगर के नशे वाले गीतों से किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो एक भारतीय कलाकार से गीतोंसे दिक्कत क्यों होती है। जितनी पाबंदियां लगानी है लगा लो, कोई दिक्कत नहीं
दिलजीत ने कहा कि दिलजीत गाएगा तो प्रॉब्लम है। मुझे शो से पहले ही निर्देश दे दिए गए कि क्या गाना है और क्या नहीं। मुझे कहा गया कि तू बाहर से आया है और मेरा जन्म तो यहीं हुआ है। मैं अमेरिका में थोड़े पैदा हुआ हूं। मतलब पूरी दुनिया में घूमता हूं। ये पीछे जो मेरी टीम है ये सारे यहीं पैदा हुए हैं और इंडियन हैं। इनके साथ ही मैं ट्रेवल करता हूं। मेरे साथ यही लोग पूरी दुनिया में ट्रेवल करते हैं। सारी पाबंदियां मेरे पे ही लगानी है आप लोगों को। मुझे पाबंदियां लगाने वालों से दिक्कत नहीं है कोई। मैं पूरे मजे ले रहा हूं। मेरी तरफ से उनको भी आई लव यू है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *