Headlines

Tata Hyundai Price Hike & Donald Trump Nvidia Profit


नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर एनवीडिया से जुड़ी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चिपमेकर कंपनी एनवीडिया के शेयरों से 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹140 करोड़ तक का मुनाफा कमाया है।

वहीं, मारुति के बाद टाटा और हुंडई ने 1 दिसंबर से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। मारुति सुजुकी ने 22 नवंबर से अपनी चुनिंदा गाड़ियों के दाम बढ़ाए थे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. जेन्सन की वापसी से ट्रम्प को ₹140 करोड़ का मुनाफा: एनवीडिया का शेयर 31.5% उछला; राष्ट्रपति बोले- दोबारा CEO बनाने के लिए मैंने डील की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चिपमेकर कंपनी एनवीडिया के शेयरों से 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹140 करोड़ तक का मुनाफा कमाया है।

कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेन्सेन हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया के शेयर की कीमतों 31.5% उछाल आने से ट्रम्प को फायदा हुआ है।

1993 में कंपनी बनाने वाले जेन्सेन हुआंग को बोर्ड ने 12 नवंबर को CEO पद से हटा दिया था। उन पर तीन अफेयर्स के आरोप लगे थे, जिनमें एक चीनी जासूस और दो कंपनी कर्मचारियों के साथ संबंध शामिल थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. मारुति के बाद टाटा-हुंडई भी गाड़ियों के दाम बढ़ाएंगी:कार बनाने की लागत बढ़ने के चलते फैसला; नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू होंगी

मारुति के बाद टाटा और हुंडई ने 1 दिसंबर से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। मारुति सुजुकी ने 22 नवंबर से अपनी चुनिंदा गाड़ियों के दाम बढ़ाए थे। कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट यानी गाड़ी बनाने वाला सामान महंगा होने की वजह से यह फैसला लिया है।

किसी भी गाड़ी को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल- जैसे स्टील, एल्युमीनियम, कॉपर, प्लास्टिक, रबर, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, लेबर और ट्रांसपोर्टेशन पर आने वाले कुल खर्च को ‘इनपुट कॉस्ट’ कहते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सोना 30% सस्ता होने से गोल्ड लोन की वैल्यू घटी:6 महीने में बैड लोन दोगुना हुआ, RBI ने NBFC को अलर्ट किया

पिछले एक महीने में सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर से करीब 30% गिर गए हैं। इससे गिरवी रखे सोने की कीमत कम होने के कारण गोल्ड लोन देने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) पर जोखिम बढ़ गया है।

वहीं, पिछले 6 महीने में गोल्ड लोन का बैड लोन (NPA) भी दोगुना हो गया है। इसे देखते हुए RBI ने NBFC कंपनियों के CEOs के साथ बैठक कर उन्हें अलर्ट किया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रिटायरमेंट पर PF में ₹50 लाख, हर महीने ₹40,000 निकालें:10 साल बाद अकाउंट में करीब ₹39.56 लाख बचेंगे, जानें EPFO का नया SWP नियम

रिटायरमेंट पर अगर आपके PF खाते में ₹50 लाख जमा हैं, तो आप नए नियम के तहत हर महीने ₹40,000 निकालने के बाद भी 10 साल बाद खाते में करीब ₹39.56 लाख रहेंगे।

दरअसल, अब रिटायरमेंट के बाद PF का पूरा पैसा एक साथ निकालना जरूरी नहीं होगा। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान को मंजूरी दे दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. टोल प्लाजा पार करते ही गाड़ी का इंश्योरेंस चेक होगा:बीमा नहीं होने पर रीन्यूअल का SMS मिलेगा; नए सिस्टम की टेस्टिंग कर रही सरकार

अब हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरते ही आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस की जांच हो जाएगी। सरकार एक ऐसे नए सिस्टम का ट्रायल कर रही है, जो टोल पार करते ही आपकी गाड़ी का नंबर चेक करेगा।

अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी बीमा खत्म हो चुका है, तो आपके मोबाइल पर तुरंत रीन्यूअल का अलर्ट SMS आ जाएगा। अभी इसका टेस्ट दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा (UER-II) पर चल रहा है और सफल होने पर इसे देशभर के टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो सोमवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए…

कल के सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.