Headlines

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी:भारत-जापान के बीच मुकाबला; जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम




महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में बुधवार (25 नवंबर) को लीग चरण के आखिरी मुकाबले खेले जाएंगे। इस दिन मेजबान भारतीय टीम का सामना जापान से होगा। दोनों देशों के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह मैच अहम रहेगा, क्योंकि इसके साथ ही लीग चरण के सभी मुकाबले पूरे हो जाएंगे। टीम की कोशिश जीत के साथ लीग चरण का समापन करने और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत रखने की होगी। बुधवार को कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे मलेशिया और थाईलैंड के बीच मुकाबले से होगी। इसके बाद शाम 4:45 बजे चीन और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का आखिरी और सबसे चर्चित मुकाबला शाम 7 बजे भारत और जापान के बीच खेला जाएगा। जापान से मुकाबला भारतीय टीम के लिए अहम वर्ल्ड रैंकिंग में भारत सातवें और जापान 11वें स्थान पर है। वहीं एशियाई रैंकिंग में भारत दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। जापान की टीम तेज खेल और अनुशासित रक्षापंक्ति के लिए जानी जाती है। भारतीय टीम को उसके खिलाफ आक्रमण के साथ डिफेंस में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारत ने लीग चरण में मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड और चीन के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। जापान के खिलाफ मैच के साथ भारतीय टीम का लीग चरण पूरा होगा। इसके बाद टीमों की अंक तालिका में स्थिति के आधार पर अगले चरण के मुकाबले तय होंगे। 27 नवंबर को पोजिशन मुकाबले, 28 को फाइनल लीग चरण के बाद 27 नवंबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मैच होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 28 नवंबर को शाम 4.30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। इसी के साथ भोपाल में चल रही 10 दिवसीय महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का समापन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *