![]()
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने बुधवार को ₹9.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन के बाद फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹982.55 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,173.60 करोड़ हो गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 21वें दिन 15,700 शोज से ₹9.60 करोड़ कमाए। इसमें हिंदी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा। हिंदी में ₹6.75 करोड़, मलयालम में ₹1.10 करोड़, कन्नड़ में ₹75 लाख, तमिल में ₹70 लाख और तेलुगु में ₹30 लाख का नेट कलेक्शन हुआ। विदेशों में फिल्म ने 21वें दिन ₹6 करोड़ कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹582 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई अब ₹1,755.60 करोड़ हो गई है। पुष्पा 2 को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी रामायण ने दुनियाभर में ₹1,755.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के ₹1,742.10 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस कमाई के साथ रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब बाहुबली 2 और धुरंधर 2 के रिकॉर्ड पर नजर दुनियाभर में ₹1,755.60 करोड़ की कमाई के साथ रामायण ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म अगले कुछ दिनों में बाहुबली 2 और धुरंधर 2 के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बाहुबली 2 ने दुनियाभर में ₹1,788.06 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ की कमाई ₹1,813.39 करोड़ रही। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड ‘दंगल’ के नाम है, जिसने ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। ग्रॉस और नेट कलेक्शन में क्या अंतर है? वर्ल्डवाइड ग्रॉस: भारत और विदेशों में हुई कुल कमाई। ग्रॉस कलेक्शन: टैक्स सहित टिकटों की कुल बिक्री। नेट कलेक्शन: टिकटों की बिक्री से मिलने वाली रकम में से जीएसटी हटाने के बाद की कमाई।
Source link
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी रामायण:पुष्पा 2 को पछाड़ा, कलेक्शन ₹1,755.60 करोड़ हुआ; बाहुबली 2 से सिर्फ ₹32.46 करोड़ पीछे