![]()
सोना-चांदी के दाम मेंआज यानी 26 नवंबर को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,944 रुपए महंगा होकर 1.23 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत आज 3,988 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है, इससे आने वाले दिनों में इसके दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि इनमें अभी एकमुश्त खरीदारी या निवेश से बचना चाहिए। इससे पहले कल चांदी 9,680 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई थी। अलग-अलग शहरों में दाम अलग होने की 4 वजहें सोने की खरीदारी किश्तों में करें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Source link
सोना ₹1,944 महंगा होकर ₹1.23 लाख पर पहुंचा:चांदी की कीमत भी ₹3,988 बढ़कर ₹1.47 लाख हुई, कल 13 महीने के निचले स्तर पर थी