Headlines

तीसरा टी-20- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया: सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई; ओवरटन गाबा में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज – Brisbane T20: Overton & Dawson Shine


ब्रिसबेन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बेन ड्वार्शुइस के विकेट की खुशी मनाते जेमी ओवरटन। - Dainik Bhaskar

बेन ड्वार्शुइस के विकेट की खुशी मनाते जेमी ओवरटन।

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई।

बारिश के कारण इंग्लैंड को डकवर्थ लुइस नियम (DLS) के तहत 16 ओवर में 93 रन टारगेट मिला। टीम ने 8.5 ओवर में 8.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

इंग्लैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन रहे। उन्होंने 5 विकेट लिए। वह गाबा में टी-20 इंटरनेशनल में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। मिचेल मार्श ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए, लेकिन वह लियाम डॉसन का शिकार बने। इसके बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क और सैम हार्पर ने तेजी से रन बनाए।

फ्रेजर-मैकगर्क ने 11 गेंद में 22 रन की पारी खेली। वहीं सैम हार्पर ने 14 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई।

हालांकि, डॉसन ने हार्पर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जेमी ओवरटन ने फ्रेजर-मैकगर्क को आउट कर इंग्लैंड की वापसी कराई।

सैम हार्पर ने 14 गेंद में 26 रन बनाए।

सैम हार्पर ने 14 गेंद में 26 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 5 ओवर में 5 विकेट गंवाए

  • पावरप्ले के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की रन गति पर लगाम लगाई। जेमी ओवरटन ने टिम डेविड को 6 रन और जोएल डेविस को 3 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने निखिल चौधरी को 19 रन और बेन ड्वारशुइस को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।
  • ऑस्ट्रेलिया की पारी के आखिरी 5 ओवर (12.2 से 16.5 ओवर तक) बेहद खराब रहे। टीम ने इस दौरान सिर्फ 16 रन बनाए और 5 विकेट गंवा दिए।
  • ओवरटन के अलावा लियाम डॉसन ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सैम करन को एक विकेट मिला।

बारिश के कारण DLS से मिला 93 रन का लक्ष्य

109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी में बारिश ने दो बार खलल डाला। इस कारण मुकाबले में ओवर घटाए गए और डकवर्थ-लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को 16 ओवर में 93 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट 7 गेंदों में 5 रन बनाकर राइली मेरेडिथ की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, दूसरे छोर पर एनेरिन डोनाल्ड ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।

डोनाल्ड और कॉक्स ने तेज शुरुआत दिलाई

एनेरिन डोनाल्ड ने सिर्फ 13 गेंदों में 32 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान हैरी ब्रूक 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डोनाल्ड भी 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट राइली मेरेडिथ ने लिए।

इसके बाद टॉम बैंटन और जॉर्डन कॉक्स ने पारी संभाली। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचाया। कॉक्स ने 4 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए। बैंटन 11 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से राइली मेरेडिथ ने 30 रन देकर तीनों विकेट हासिल किए।

एनेरिन डोनाल्ड ने 13 गेंद में 32 रन बनाए।

एनेरिन डोनाल्ड ने 13 गेंद में 32 रन बनाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.