Headlines

रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान: 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली कैप्टेंसी; हार्दिक के पंजाब जाने के बाद मिली जिम्मेदारी – Rohit Sharma Reappointed Mumbai Indians Captain


स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 IPL खिताब और 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 की ट्रॉफी जीती थी।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई पिछले 3 सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स भेज दिया और बदले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया।

रोहित को ही दोबारा कप्तानी क्यों?

  • IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे विकल्प थे। तिलक को भविष्य का कप्तान बनाने पर भी विचार हो सकता था।
  • रोहित ने खुद भी कप्तानी के लिए तिलक का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे दोबारा जिम्मेदारी संभालने की रिक्वेस्ट की। कई दौर की बातचीत के बाद रोहित इसके लिए तैयार हो गए।
  • रोहित 2011 से मुंबई का हिस्सा हैं। रोहित की एक खासियत मैच की स्थिति को समझकर सही समय पर फैसले लेना भी रही है। मुंबई के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी रोहित की खेल को समझने और खिलाड़ियों से बात करने की क्षमता की तारीफ की थी।
  • इसके अलावा, रोहित की फैन फॉलोइंग भी मुंबई के लिए अहम है। 2024 में हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर वानखेड़े में दर्शकों ने उनकी हूटिंग की थी।

2013 में पहली बार कप्तानी मिली, उसी सीजन चैंपियन बनाया

रोहित शर्मा को IPL 2013 के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। उस सीजन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। पोंटिंग को मुंबई ने 2013 की नीलामी में खरीदा था और उन्हें कप्तान बनाया था।

शुरुआती 6 मैचों में मुंबई को तीन जीत मिली थीं। पोंटिंग का बल्ला भी नहीं चल रहा था। इसके बाद उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखा और कप्तानी छोड़ दी। उस समय टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने रोहित को जिम्मेदारी सौंपी।

रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। टीम ने वह मैच पांच विकेट से जीता। इसके बाद मुंबई ने उसी सीजन अपना पहला IPL खिताब जीता।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2020 में आखिरी IPL ट्रॉफी दुबई में जीती थी।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2020 में आखिरी IPL ट्रॉफी दुबई में जीती थी।

IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

रोहित IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 281 मैचों में 7,329 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 2 शतक और 49 अर्धशतक हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 9,336 रन के साथ पहले और शिखर धवन 6,769 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई 15 मैच जीत सकती थी

फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2023 को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ा और फिर कप्तान बनाया। लेकिन पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। ड्रेसिंग रूम में अनबन की स्थिति बनी और कुछ रिपोर्ट्स में गुटबाजी की बातें भी सामने आईं। हालांकि, इस पर टीम या मैनेजमेंट ने कुछ नहीं कहा।

टीम की लगातार बदलती रणनीतियों का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने 39 मैच खेले हैं, लेकिन 15 में ही जीत हासिल कर सकी।

मुंबई ने कोचिंग स्टाफ बदला, पोलार्ड हेड कोच बने

IPL 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने पूरे कोचिंग स्टाफ बदल दिए। महेला जयवर्धने की जगह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड हेड कोच बने। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनाए गए हैं।

इनके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है।

पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने सिर्फ मुंबई के लिए IPL खेला। उन्होंने 189 मैचों में 3,412 रन बनाए।

पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने सिर्फ मुंबई के लिए IPL खेला। उन्होंने 189 मैचों में 3,412 रन बनाए।

मुंबई के पास 9 स्लॉट और 32.60 करोड़ रुपए

मुंबई ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और मिचेल सैंटनर जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन में भरने के लिए 9 स्लॉट बाकी हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। टीम के पर्स में 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं।

मुंबई की रिटेंशन लिस्ट

अर्शदीप सिंह, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दूल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.