![]()
हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव कोजिंदा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक के भाई सुबह घर की सफाई के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव कोजिंदा निवासी दिनेश शर्मा ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पुणे कैंप में कैंटीन चलाते हैं। उनके गांव स्थित मकान पर एक केयरटेकर के रूप में पेंट का ठेकेदार रह रहा था। हाल ही में बच्चों की छुट्टियां होने के कारण केयरटेकर अपने घर चला गया था, जिससे मकान बंद पड़ा हुआ था। छोटे भाई को लगी जानकारी शनिवार सुबह दिनेश शर्मा के छोटे भाई प्रेम शर्मा घर की साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे के किवाड़ टूटे हुए हैं और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दीवार फांदकर घुसे परिजनों के अनुसार चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों तथा अन्य सामान की तलाशी ली। चोर घर से दो सोने की अंगूठियां, एक चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब तथा करीब दो लाख 85 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में दिख रहे इसके अलावा मकान में रह रहे केयरटेकर के 38 हजार रुपये भी चोरी हो गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में कुछ लोग मकान की दीवार फांदकर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Source link
नारनौल में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, VIDEO:लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ, पुणे में कैंटीन चलाता मकान मालिक