Headlines

Sensex Surges 1200 Points to 76700


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से शेयर बाजार में आज यानी 15 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 1200 अंक (1.50%) की तेजी के साथ 76,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 350 अंकों (1.53%) की तेजी है, ये 23,985 के स्तर पर आ गया है। ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है।

होर्मुज जलडमरूमध्य को भी खोले जाने की खबर के कारण ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम में आज 4% की गिरावट है। ये 83 प्रति बैरल पर आ गया है।

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 8516 +434 +5.30%
निक्केई (जापान) 69594 +3597 +5.41%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24834 +116 +0.44%

शुक्रवार को अमेरिका के बाजार में रही तेजी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51202 +354 +0.70%
नैस्डैक 25889 +79 +0.31%
S&P 500 7431 +37 +0.50%

विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 9,760 करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 5,341 18,849 1,00,699.1
FII/FPI -1,082 -9,760 -77,738

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 461 अंक की तेजी रही थी, ये23,622 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.