Dale Steyn on SA20 Success


स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग (SA20) अपने सफल 4 सीजन पूरे कर चुकी है और अब पांचवें सीजन की ओर बढ़ रही है। पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के अनुसार, इस लीग की सबसे बड़ी उपलब्धि मैदान पर जुटने वाली दर्शकों की भीड़ है।

कोरोना महामारी के बाद देश में लोकल स्पोर्ट्स को जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई इस लीग ने की। दर्शकों के उत्साह से खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी लगातार निखरा है। डेल स्टेन ने SA20 के पांचवें सीजन से पहले एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान लीग की सफलता पर बात की।

कोविड के बाद साउथ अफ्रीका में खेल की वापसी

उन्होंने कहा, कोविड के दौरान साउथ अफ्रीका से खेल पूरी तरह दूर हो गया था। उस समय खिलाड़ियों को खेलने के लिए यात्रा करनी पड़ती थी। इससे लोकल स्पोर्ट्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे समय में ग्रीम स्मिथ और SA20 लीग ने देश में खेल की वापसी कराई। यह कदम फैंस को उनका पसंदीदा खेल लौटाने जैसा था।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है।

दर्शकों ने दोनों हाथों से मौके को लपका

डेल स्टेन ने कहा, साउथ अफ्रीका के क्रिकेट फैंस एक अच्छे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तरस रहे थे। SA20 ने उन्हें बेहतरीन क्रिकेट डिलीवर किया और फैंस ने इसे दोनों हाथों से लपका। अब दर्शक हर सीजन में अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। आमतौर पर नई लीगों को लेकर यह डर रहता है कि वे सिर्फ एक सीजन की सफलता (वन हिट वंडर) बनकर रह जाएं, लेकिन SA20 के साथ ऐसा नहीं हुआ।

स्टेन ने बताया कि इस लीग में दर्शक हर सीजन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, अलग-अलग शहरों के फैंस के बीच भी आगे निकलने की होड़ मची है।

खचाखच भरे स्टेडियम से खिलाड़ियों को मिली ऊर्जा

डेल स्टेन के अनुसार, जब दर्शक बड़ी संख्या में मैदान पर आते हैं, तो खिलाड़ी भी उसी तरह प्रतिक्रिया देते हैं। खिलाड़ी खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलना पसंद करते हैं और वहां उनका प्रदर्शन निखरता है। दर्शकों के शानदार समर्थन से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कुछ मौकों पर खिताबी जीत हासिल की है। सनराइजर्स के फैंस बेहतरीन रहे और खिलाड़ियों ने भी मैदान पर शानदार रिस्पॉन्स दिया। कुल मिलाकर, दर्शकों के बेहतरीन रिस्पॉन्स से इस लीग में शानदार क्रिकेट देखने को मिला है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने तीसरी बार खिताब जीता

सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने जनवरी में खेले गए फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। टीम 2023, 2024 और 2026 में चैंपियन बनी। वहीं, 2025 में MI केप टाउन ने टाइटल जीता था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.