Headlines

vaibhav sooryavanshi|Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Vaibhav Sooryavanshi|Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को 11 जुलाई से वेस्टइंडीज में होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 26 साल के तेज गेंदबाज मैट फिशर को पहली बार जगह मिली है। जैकब डफी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद वापसी कर रहे हैं।

मिशेल सैंटनर एक बार फिर व्हाइट-बॉल टीम की कप्तानी करेंगे। स्पिन विभाग में उनके साथ माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनॉक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट होंगे। टॉम लैथम विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। पेस अटैक में जैकब डफी, मैट फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ के नाम हैं।

काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओरूर्के को आराम दिया गया है। ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं। डेवोन कॉनवे इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद परिवार के साथ समय बिताने के लिए इस दौरे पर नहीं जाएंगे।

टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग।

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

ब्रूक बोले- सूर्यवंशी की बैटिंग को डीटेल स्टडी किया

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कहा कि उनकी टीम ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सामना करने के लिए खास रणनीति तैयार कर ली है। हालांकि 15 वर्षीय सूर्यवंशी के टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

मैच से पहले ब्रूक ने कहा कि इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ ने सूर्यवंशी की बैटिंग को डीटेल स्टडी किया है। उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। उम्मीद है कि वह काम करेगी। पर्दे के पीछे काफी मेहनत की गई है, ताकि यह समझा जा सके कि उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से कैसे रोका जाए।’

भारतीय टीम बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या 15 साल बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मिलता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *