Headlines

Jannik Sinner Wins Wimbledon 2026


लंदनकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
विंबलडन की ट्रॉफी चुमते जैनिक सिनर। वे ओपन एरा में यह टाइटल बचाने वाले 10वें पुरुष खिलाड़ी हैं। - Dainik Bhaskar

विंबलडन की ट्रॉफी चुमते जैनिक सिनर। वे ओपन एरा में यह टाइटल बचाने वाले 10वें पुरुष खिलाड़ी हैं।

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ 24 वर्षीय सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने। वे ओपन एरा में विंबलडन पुरुष एकल खिताब बचाने वाले इतिहास के सिर्फ 10वें खिलाड़ी बन गए।

24 साल के सिनर ने पहली बार फाइनल खेल रहे में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती। यह मैच 3 घंटे 46 मिनट तक चला। इसी के साथ सिनर ने करियर का 100वां ग्रैंड स्लैम मैच जीतने की अचीवमेंट भी हासिल की।

चैंपियन बनने पर सिनर को 36 लाख पाउंड (करीब ₹42 करोड़) की इनामी राशि भी मिली। वे एटीपी रैंकिंग में नंबर-1 बने रहेंगे। उनके और नए नंबर-2 बनने वाले ज्वेरेव के बीच 4,970 अंकों का अंतर रहेगा।

जीत के बाद सिनर ने फैंस गैलरी में जाकर अपने पिता को गले लगा लिया।

जीत के बाद सिनर ने फैंस गैलरी में जाकर अपने पिता को गले लगा लिया।

सिनर को वेल्स की राजकुमारी कैथरीन ने ट्रॉफी प्रदान की।

सिनर को वेल्स की राजकुमारी कैथरीन ने ट्रॉफी प्रदान की।

र्ल्ड नंबर-1 सिनर ने पिछले साल स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी।

र्ल्ड नंबर-1 सिनर ने पिछले साल स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी।

2026 का पहला ग्रैंड स्लैम जीता

यह सिनर के करियर का 5वां ग्रैंड स्लैम और 2026 सीजन का पहला मेजर खिताब है। इससे पहले वे फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर बाहर हो गए थे। हालांकि, उन्होंने ग्रास कोर्ट पर शानदार वापसी की। सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराने के बाद फाइनल में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।

पहला सेट गंवाया, फिर शानदार वापसी

फाइनल का पहला सेट टाई-ब्रेक तक पहुंचा, जहां ज्वेरेव ने बढ़त बना ली। इसके बाद सिनर ने दूसरे सेट का टाई-ब्रेक जीतकर मुकाबले में बराबरी की। तीसरे और चौथे सेट में उन्होंने एक-एक बार ज्वेरेव की सर्विस तोड़ी और पूरे मैच में अपने खिलाफ मिले इकलौते ब्रेक प्वाइंट को भी बचा लिया। सिनर ने मुकाबले में 58 विनर्स लगाए और पहला चैंपियनशिप प्वाइंट भुनाते ही कोर्ट पर लेटकर जीत का जश्न मनाया।

ज्वेरेव पर लगातार 10वीं जीत

सिनर ने ज्वेरेव के खिलाफ लगातार 10वीं जीत दर्ज की। वहीं जर्मन खिलाड़ी का लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने के बावजूद दूसरा मेजर खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। यह सिनर का 2026 सीजन का छठा एटीपी खिताब है। इससे पहले वह रोम मास्टर्स जीतकर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा कर चुके हैं।

————————————————

विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की यह खबर भी पढ़िए…

21 साल की लिंडा नोस्कोवा बनीं विंबलडन चैंपियन, कैरोलीना मुहोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराया

चेक रिपब्लिक की 21 साल की टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 का विमेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में अपने ही देश की कैरोलीना मुहोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.