Headlines

India-Pakistan SAFF Cup Football | Coach Naushad Musa Statement


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नौशाद मूसा भारतीय U-23 फुटबॉल टीम के कोच हैं।  - Dainik Bhaskar

नौशाद मूसा भारतीय U-23 फुटबॉल टीम के कोच हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को सैफ कप 2026 में फुटबॉल मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों देशों के कप्तानों और कोच ने साफ किया कि खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे।

भारतीय कोच नौशाद मूसा ने तो यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गले भी लगाएंगे। वहीं कप्तान नाथन रोड्रिगेज ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने में कोई परेशानी नहीं है।

पाकिस्तान के कप्तान आलमगीर गाजी ने भी इसी बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट नहीं, फुटबॉल है और इसे खूबसूरत खेल कहा जाता है।

भारतीय कोच नौशाद मूसा ने कहा कि हाथ मिलाने में कोई दिक्कत नहीं है।

भारतीय कोच नौशाद मूसा ने कहा कि हाथ मिलाने में कोई दिक्कत नहीं है।

भारतीय कप्तान बोले- मैच का कोई दबाव नहीं

नाथन ने मैच के दबाव को लेकर कहा कि टीम पर कोई दबाव नहीं है। यह मुकाबला अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि टीम का स्क्वॉड छोटा है, लेकिन सभी खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। उनका लक्ष्य अच्छे नतीजे के साथ मैदान से लौटना है।

युवा टीम के साथ खिताब बचाने उतरेगा भारत

भारतीय कोच नौशाद मूसा ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले पाकिस्तान की टीम में बदलाव है। इसलिए भारत ने उसी के हिसाब से तैयारी की है। टीम मैच जीतना चाहती है, लेकिन उनका मुख्य फोकस अच्छा फुटबॉल खेलने पर है।

मूसा ने कहा कि भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और बांग्लादेश में अपने घर से बाहर खेल रहा है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ टीम तैयार की है, क्योंकि इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्रेंडली मैच भी खेलने हैं।

कोच के मुताबिक, वे खिलाड़ियों पर खिताब बचाने का दबाव नहीं डालना चाहते। उनकी प्राथमिकता है कि खिलाड़ी खुलकर खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उनका मानना है कि टीम अच्छा फुटबॉल खेलेगी तो नतीजे भी बेहतर आएंगे।

भारत ने 2023 में खेले गए पिछले टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। टीम 9 बार यह मेंस टाइटल जीत चुकी है।

भारत ने 2023 में खेले गए पिछले टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। टीम 9 बार यह मेंस टाइटल जीत चुकी है।

सैफ कप क्या है?

SAFF का पूरा नाम साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (South Asian Football Federation) है। यह दक्षिण एशिया के देशों का फुटबॉल संगठन है। इसके सदस्य देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं। यह संगठन इन देशों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करता है।

इस बार का टूर्नामेंट बांग्लादेश में

2026 SAFF चैंपियनशिप का आयोजन बांग्लादेश में 5 से 17 नवंबर तक हो रहा है। इसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत मौजूदा चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने उतरा है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान से है।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें

CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील:IPL ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन-जैक एडवर्ड्स चेन्नई पहुंचे; खलील-एलिस हैदराबाद में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2027 के ऑक्शन से पहले ट्रेड डील हुई है। इस डील में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। हैदराबाद से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.