15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दिलीप ट्रॉफी डेब्यू:8 रन पर आउट हुए, नंबर-3 के लिए जर्सी पर टेप लगाया; ईस्ट जोन मजबूत
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दिलीप ट्रॉफी डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे।…