US Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Netanyahu Pakistan


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अगर उनके पास मौका होता तो वे ईरान के तेल पर कब्जा कर लेते और खूब पैसा कमाते। ट्रम्प कुछ दिन पहले भी ईरानी तेल पर कब्जा करने की बात कह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान के लोग आजादी चाहते हैं और वहां के हालात ऐसे हैं कि लोग बदलाव देखना चाहते हैं। हालांकि ट्रम्प ने यह भी माना कि अमेरिका के लोग अब युद्ध से थक चुके हैं और चाहते हैं कि सैनिकों को वापस घर बुलाया जाए।

वहीं ईरान ने अमेरिका की तरफ से आए नए सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि वह अस्थायी युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का पूरी तरह और हमेशा के लिए खात्मा चाहता है।

ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

इजराइली आर्मी ने रविवार को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

इजराइली आर्मी ने रविवार को लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को ईरानी ड्रोन गिराने का फुटेज जारी किया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को ईरानी ड्रोन गिराने का फुटेज जारी किया।

ईरान ने रविवार को अमेरिकी विमान के मलबे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की।

ईरान ने रविवार को अमेरिकी विमान के मलबे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की।

ट्रम्प बोले- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, ये कल भी हो सकता है

ट्रम्प ने ईरान जंग पर सोमवार रात 10.30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग अच्छी चल रही है। अमेरिका चाहे तो पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है। जरूरत पड़ी तो वह रात कल भी हो सकती है।

ट्रम्प ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने वाले ऑपरेशन को ‘ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा, “मैंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया था कि हमारे बहादुर सैनिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए जो भी जरूरी हो, वह किया जाए।”

उन्होंने कहा, “यह बहुत जोखिम भरा फैसला था, क्योंकि हमने 1-2 पायलट को निकालने के लिए 100 जान को दांव पर लगा दिया था। ट्रम्प ने इसे हाल के दशकों में सबसे खतरनाक ऑपरेशनों में से एक बताया। ट्रम्प की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पढ़ें…

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:28 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज होर्मुज प्रस्ताव पर वोटिंग

होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद आज एक संशोधित प्रस्ताव पर वोट करेगी। इस प्रस्ताव में ईरान से कॉमर्शियल जहाजों पर हमले रोकने और आवाजाही बनाए रखने की मांग की गई है।

बहरीन और अन्य खाड़ी देशों ने पहले एक सख्त प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें होर्मुज खोलने के लिए बल प्रयोग की अनुमति देने की बात थी। हालांकि, वीटो की आशंका के चलते इसे कमजोर कर दिया गया।

नए प्रस्ताव में अब देशों से रक्षात्मक तरीके से समन्वय कर जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। साथ ही, ईरान से कहा गया है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में किसी भी तरह की बाधा न डाले। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

12:44 AM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में हिरासत में लिया गया दूसरा जापानी नागरिक रिहा

ईरान ने जनवरी में हिरासत में लिए गए दूसरे जापानी नागरिक को रिहा कर दिया है। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, रिहा किया गया व्यक्ति जापानी ब्रॉडकास्टर NHK का तेहरान ब्यूरो प्रमुख बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले मार्च में जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने जानकारी दी थी कि हिरासत में लिए गए दो जापानी नागरिकों में से एक को रिहा कर दिया गया है और दूसरे की रिहाई के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

11:55 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इराक में ईरान के ड्रोन हमले में कपल की मौत

इराक के एरबिल प्रांत में ईरान के ड्रोन हमले में एक दंपती की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोटक ड्रोन आधी रात के बाद दराशकरान जिले के जरका जोय गांव में एक घर पर गिरा। हमले में घर के अंदर मौजूद एक शादीशुदा कपल की मौके पर ही मौत हो गई।

11:19 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी मंत्री की नागरिकों से अपील- पावर प्लांट्स पर मानव श्रृंखला बनाए

ईरान के युवा और खेल विभाग के उपमंत्री अलीरेजा रहीमी ने देशभर में पावर प्लांट्स पर लोगों से रैली करने की अपील की है। यह अपील अमेरिका की बमबारी की धमकियों के विरोध में की गई है।

रहीमी ने युवाओं, कलाकारों और खिलाड़ियों से कहा है कि वे कल दोपहर 2 बजे पावर प्लांट्स पर इकट्ठा होकर मानव श्रृंखला बनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हम हाथों में हाथ डालकर यह संदेश देंगे कि सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला करना युद्ध अपराध है।”

10:47 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमलों का दावा, इजराइली हमले में 3 की मौत

हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने लेबनान के ऐनाता और मरकबा इलाकों में इजराइली सैनिकों और टैंकों पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया। संगठन ने यह भी कहा कि उसने इजराइल के किरयात शमोना और सासा क्षेत्रों में भी सैनिकों को निशाना बनाया।

वहीं, लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजराइली हमले में टायर जिले के तैयर देब्बा इलाके में 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा माराकाह में एक घर पर हुए हवाई हमले में कम से कम 2 लोग घायल हुए हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

10:03 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- ट्रम्प की धमकियां अमेरिका के हार की भरपाई नहीं कर सकतीं

ईरान के जॉइंट मिलिट्री कमांड के प्रवक्ता ने डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों को झूठा बताते हुए कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ये धमकियां उसकी हार और अपमान को नहीं छिपा सकतीं।

सरकारी मीडिया में जारी बयान में कहा गया कि ट्रम्प के बयान डिल्यूशनल (भ्रम फैलाने वाले) हैं और उनका कोई असर नहीं होगा। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अमेरिका को क्षेत्र में जो हार और अपमान झेलना पड़ा है, उसे इस तरह की बयानबाजी से छिपाया नहीं जा सकता।

09:33 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में 4 सैनिक ईरान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

इजराइल में सुरक्षा एजेंसियों ने इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के 4 सैनिकों को ईरान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन सैनिकों को कुछ हफ्ते पहले हिरासत में लिया गया था और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सभी सैनिक एक्टिव ड्यूटी में थे। हालांकि, उनके बीच किसी तरह का आपसी संबंध था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। इजराइली पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है, लेकिन मामले की अधिकतर जानकारी पर गैग ऑर्डर लागू है, जिसके चलते विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

09:30 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की परमाणु एजेंसी बोली- येलोकैक प्लांट पर हमला अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन

ईरान की परमाणु एजेंसी ने यज्द प्रांत के अर्दकान के पास स्थित येलोकैक प्लांट पर हुए हमले को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है। एजेंसी का कहना है कि यह हमला शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा पर सीधा हमला है।

एटॉमिक एनर्जी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ईरान (AEOI) के मुताबिक, इस प्लांट में युरेनियम अयस्क को येलोकैक में बदला जाता है, जो परमाणु ईंधन तैयार करने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के अनुसार, एजेंसी ने इसे शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं की इम्युनिटी का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। साथ ही कहा कि यह हमला रिएक्टर फ्यूल सप्लाई चेन और न्यूक्लियर मेडिसिन के विकास पर सीधा असर डालने की कोशिश है।

ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस पर अभी तक दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

08:41 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के जास्क पोर्ट पर मछली पकड़ने वाली नाव पर हमला, 2 की मौत

ईरान के दक्षिणी जास्क बंदरगाह पर मछली पकड़ने वाली नाव पर हुए हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसे दुश्मन की कार्रवाई बताया, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि हमला किसने किया।

हॉर्मोजगन प्रांत के डिप्टी गवर्नर के मुताबिक, जास्क पोर्ट पर एक फिशिंग बोट को टारगेट किया गया। इस हमले में नाव पर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई।

जास्क बंदरगाह खाड़ी-ए-ओमान में स्थित है और यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास बेहद अहम लोकेशन पर है। यह यूएई और ओमान के समुद्री क्षेत्र के सामने पड़ता है, इसलिए इसका सामरिक महत्व काफी ज्यादा है।

इस क्षेत्र में हाल के दिनों में समुद्री गतिविधियों पर हमलों और तनाव की घटनाएं बढ़ी हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास चल रहे संघर्ष के कारण जहाजों और नावों पर खतरा लगातार बना हुआ है।

08:11 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिकी विमानों से मुकाबले में 4 ऑफिसर की मौत

ईरान के इस्फहान प्रांत में अमेरिकी विमानों की घुसपैठ का जवाब देते हुए ईरानी सेना के 4 अधिकारी मारे गए। ईरानी सेना के मुताबिक, ये अधिकारी फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर और ड्रोन से सीधी मुठभेड़ में शामिल थे।

ईरानी सेना ने बताया कि यह घटना महयार इलाके में हुई, जहां अमेरिकी विमानों को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था। ईरानी सेना ने अपने बयान में कहा कि अफसरों ने सीधे युद्ध में हिस्सा लिया था। फिलहाल इस घटना पर अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

07:02 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ किसी भी डील में होर्मुज से आवाजाही जरूरी

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी समझौते में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की फ्री आवाजाही का शामिल होना जरूरी होगा। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि फ्री ऑयल ट्रैफिक किसी भी डील की अहम शर्त होगी।

ट्रम्प पहले ही ईरान को चेतावनी दे चुके हैं कि अगर मंगलवार तक समझौता नहीं हुआ, तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

06:49 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कमांडर की मौत पर शोक जताया

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह मोजतबा खामेनेई ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के इंटेलिजेंस चीफ मेजर जनरल माजिद खदेमी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खदेमी उन योद्धाओं की कतार में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के इजराइली हमलों में ईरान के कई टॉप सैन्य और खुफिया अधिकारी मारे गए हैं, जिससे सैन्य नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है।

खामेनेई का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सुप्रीम लीडर बनने के बाद उन्होंने बहुत कम सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं।

05:09 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग में अब तक 7000 इजराइली घायल

ईरान के साथ जारी जंग में इजराइल में घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 7,000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से अभी भी 114 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 2 की हालत बेहद गंभीर है।

05:05 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- मलेशिया का जहाज होर्मुज से सुरक्षित गुजरा

ईरान ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार मलेशिया का एक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजर गया है। मलेशिया में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। ईरान ने कहा कि वह अपने “दोस्त देशों” को नहीं भूलता और उनके जहाजों को रास्ता दिया जा रहा है।

04:50 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हूती लड़ाकों का इजराइली सैन्य ठिकानों पर हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान और हिजबुल्लाह के साथ मिलकर इजराइल के दक्षिणी शहर इलात पर हमला किया। हूती लड़ाकों के मुताबिक, इस हमले में इजराइल के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हूती संगठन के टीवी चैनल अल-मसीरा पर जारी बयान में कहा गया कि यह एक जॉइंट अटैक था। वहीं, इजराइल की सेना ने भी माना है कि यमन की तरफ से ड्रोन भेजे गए थे, जो इलात की ओर आए।

04:42 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प का दावा- ईरान में प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए हथियार भेजे थे

ट्रम्प ने दावा किया कि उनकी सरकार ने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान लोगों की मदद के लिए हथियार भेजे थे। उनका कहना है कि ये हथियार लोगों तक पहुंचने थे ताकि वे खुद का बचाव कर सकें।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये हथियार कुछ लोगों के पास ही रह गए और सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाए।

04:28 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन बोला- ईरान जंग में शामिल नहीं होंगे

ब्रिटेन ने ईरान जंग में शामिल होने से इनकार कर दिया। ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिपसन ने कहा कि उनका देश ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की हमलावर (ऑफेंसिव) कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेगा।

फिलिपसन ने कहा कि ट्रम्प अपने बयान और रणनीति को खुद समझाएं। इस तरह की भाषा और तरीका ब्रिटेन की सरकार नहीं अपनाएगी।

उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के लीडरशिप में हमारी नीति साफ है कि ब्रिटेन इस संघर्ष में आक्रामक भूमिका नहीं निभाएगा और किसी भी हमले का हिस्सा नहीं बनेगा।

04:13 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में 17 लोग गिरफ्तार, अमेरिका-इजराइल से लिंक का आरोप

ईरान ने पश्चिम अजरबैजान प्रांत में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये अमेरिका-इजराइल से जुड़े हुए थे और आतंकी संगठनों से संबंध रखते थे। ईरान का कहना है कि कुछ लोग सैन्य और सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी बाहर भेज रहे थे।

03:53 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को लेकर कई सख्त बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के लोग आजादी चाहते हैं और वहां के हालात ऐसे हैं कि लोग बदलाव देखना चाहते हैं।

ट्रम्प ने कहा कि अगर उनके पास मौका होता, तो वे ईरान के तेल पर कब्जा कर लेते, क्योंकि वह एक बड़ा रिसोर्स है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अमेरिका के लोग अब युद्ध से थक चुके हैं और चाहते हैं कि सैनिकों को वापस घर बुलाया जाए।

उन्होंने हाल ही में हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन का भी जिक्र किया, जिसमें ईरान में गिराए गए F-15E फाइटर जेट के दो क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ट्रम्प ने कहा कि आमतौर पर ऐसे हालात में पायलट को बचाना मुश्किल होता है, लेकिन इस बार उनकी टीम ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया, जो बहुत बहादुरी का काम है।

ट्रम्प ने कहा कि किसी भी हालत में ईरान को न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। अगर ईरान नहीं माना, तो उसके बड़े-बड़े ठिकानों जैसे पुल, पावर प्लांट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।

03:44 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सेना बोली- जब तक सरकार चाहेगी, युद्ध जारी रहेगा

ईरान की सेना ने साफ कहा है कि वह तब तक युद्ध जारी रखेगी, जब तक देश के नेता इसे जरूरी समझेंगे।

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस युद्ध का मकसद दुश्मन को ऐसा जवाब देना है कि भविष्य में कोई हमला करने की हिम्मत न करे।

03:30 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया

ईरान ने अमेरिका की तरफ से आए नए सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि वह अस्थायी युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का पूरी तरह और हमेशा के लिए खात्मा चाहता है।

ईरान ने अपना जवाब पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया है, जो इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। मिस्र के काहिरा में ईरान के एक सीनियर अधिकारी मोजतबा फर्दौसी पोर ने कहा कि ईरान तभी युद्ध खत्म करने को तैयार होगा, जब यह पक्का भरोसा मिले कि उस पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा।

इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए सोमवार तक की डेडलाइन दी है। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और दूसरे अहम ठिकानों पर हमला कर सकता है।

03:14 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरानी मजबूत लड़ाके, लेकिन पहले जितने ताकतवर नहीं

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरानी लोग अच्छे और मजबूत लड़ाके हैं, लेकिन अब पहले जितने ताकतवर नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि दुश्मन (ईरान) मजबूत है, लेकिन एक महीने पहले जितना मजबूत था अब उतना नहीं है। लगातार हमलों और दबाव के कारण ईरान की ताकत काफी कम हुई है।

02:56 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर इजराइल का हमला

इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के असालुयेह में बने सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला किया है। इजराइल के मुताबिक, इस प्लांट ईरान का करीब 50% पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन होता था।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक और बड़े प्लांट को निशाना बनाया गया था। अब इन दोनों हमलों के बाद ईरान के ज्यादातर पेट्रोकेमिकल प्लांट काम नहीं कर रहे हैं। इन हमलों से ईरान को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है और इससे उसके सैन्य खर्च पर भी असर पड़ेगा।

02:45 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में एयरपोर्ट्स और नेवी बेस पर बमबारी

इजराइल ने सोमवार को ईरान में कई अहम सैन्य ठिकानों पर हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के पास मौजूद तीन एयरपोर्ट्स पर भारी बमबारी की गई। इजरायल का कहना है कि इन हमलों में कई एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और दूसरे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इसी दौरान बुशहर में ईरान के बड़े नेवी बेस पर भी जोरदार धमाका हुआ। यहां नेवल बेस के साथ एयरफोर्स बेस, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन के अंडरग्राउंड स्टोरेज मौजूद थे।

02:26 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- शायद अमेरिका रेस्क्यू मिशन के बहाने यूरेनियन चुरा रहा था

ईरान ने अमेरिका पर रेस्क्यू ऑपरेशन के बहाने यूरेनियन चुराने का शक जताया है। उसका कहना है कि यह सिर्फ पायलट को बचाने का मिशन नहीं था।

ईरान के प्रवक्ता इस्माइल बाघाई ने कहा कि इस ऑपरेशन को लेकर कई सवाल हैं। उन्होंने बताया कि जिस जगह पायलट के होने की बात कही गई, वह उस जगह से काफी दूर थी जहां अमेरिकी सेना पहुंची।

ईरान का कहना है कि हो सकता है यह एक चाल हो और अमेरिका वहां से यूरेनियम लेने की कोशिश कर रहा हो।

02:11 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हमला, अमेरिका-इजराइल पर आरोप

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजराइल पर तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह ईरान की काफी अहम यूनिवर्सिटी है, इसलिए इसे ‘ईरान का MIT’ कहा जाता है।

02:02 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हमले से बचने के लिए लेबनान के हजारों लोगों ने पहाड़ में शरण ली

इजराइली हमलों से बचने के लिए दक्षिण लेबनान के हजारों लोग अब पहाड़ी इलाकों में शरण ले रहे हैं।

कई स्कूलों को अस्थायी राहत शिविर बना दिया गया है, जहां परिवार बेहद मुश्किल हालात में रह रहे हैं।

राहत एजेंसियों के मुताबिक, जगह की कमी के कारण कई लोगों को शेल्टर में जगह भी नहीं मिल पा रही है।

01:41 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

डोनाल्ड ट्रम्प आज रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प इस दौरान सेना के अधिकारियों के साथ नजर आएंगे और हाल ही में हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी बात कर सकते हैं।

इस ऑपरेशन में अमेरिका ने अपने एक फाइटर जेट के क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला था। ट्रम्प इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान को लेकर अपनी अगली रणनीति भी बता सकते हैं।

01:35 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने दो बड़े ईरानी अधिकारियों को मारने का दावा किया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में ईरान के दो अहम सैन्य अधिकारी को मार गिराया है। इन दोनों अधिकारियों में एक IRGC से जुड़े असगर बकरी (कमांडर बघेरी) और दूसरे ईरान की खुफिया एजेंसी के प्रमुख माजिद खदेमी हैं।

इजराइल का कहना है कि ये दोनों अधिकारी दुनिया भर में इजराइली और यहूदी लोगों पर हमलों की साजिश में शामिल थे।

01:09 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दो जहाज जल्द 60 हजार टन LPG लेकर भारत पहुंचेंगे

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद भारत के लिए राहत की खबर है। सरकार ने बताया कि LPG (रसोई गैस) लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और जल्द भारत पहुंचेंगे।

इन जहाजों के नाम ग्रीन साध्वी और ग्रीन आशा हैं। इनमें कुल मिलाकर 60 हजार टन से ज्यादा गैस है। ग्रीन साध्वी 7 अप्रैल और ग्रीन आशा 9 अप्रैल तक भारत पहुंच सकती है।

सरकार के मुताबिक, दोनों जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनमें भारतीय नाविक भी सवार हैं। एक जहाज में करीब 46 हजार टन और दूसरे में लगभग 15 हजार टन गैस है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस समय उस इलाके में भारत के 16 जहाज मौजूद हैं, जिनमें 400 से ज्यादा भारतीय काम कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी भी भारतीय जहाज के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है।

01:00 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला किया

इजराइल ने सोमवार को ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर फिर से मिसाइल हमला किया। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड है, जो ईरान और कतर के बीच फैली हुई है।

इजराइल ने इससे पहले 18 मार्च को भी इस गैस फील्ड पर हमला किया था। तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें इस हमले की कोई जानकारी नहीं थी। तब उन्होंने ये भी कहा था कि इस तरह के और हमले नहीं होने चाहिए।

वहीं आज जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास भी धमाकों की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर ही किया गया।

12:43 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल के रमत गन शहर में ईरानी मिसाइलों से भारी नुकसान

इजराइल के रमत गन शहर में ईरानी मिसाइलों से भारी नुकसान हुआ है। हमले के बाद सुरक्षा और राहत-बचाव टीमें तुरंत पहुंच गईं। तस्वीरों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल के टकराने से इमारतों और आसपास के इलाके को नुकसान पहुंचा है।

रमत गन शहर में मिसाइल हमले की वजह से कई कारें बुरी तरह डैमेज हो गईं।

रमत गन शहर में मिसाइल हमले की वजह से कई कारें बुरी तरह डैमेज हो गईं।

12:29 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के समर्थन में 10 रुपए का अंडा ₹25 हजार में खरीदा

लद्दाख के लेह में लोगों ने ईरान के लोगों की मदद के लिए अनोखे तरीके से पैसे जुटाए। यहां एक अंडे की नीलामी की गई, जिसे 25 हजार रुपए में खरीदा गया।

यह अंडा स्थानीय निवासी शबीर हुसैन ने खरीदा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर अंडे की कीमत सिर्फ 10 रुपए होती है, लेकिन उन्होंने ज्यादा पैसे इसलिए दिए ताकि एक मैसेज दिया जा सके।

शबीर हुसैन ने बताया कि ईरान में खासकर बच्चों की हालत को देखकर उन्हें दुख हुआ, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। ये सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि वहां के लोगों के लिए समर्थन दिखाने का तरीका है।

12:20 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मंडे मेगा स्टोरी- ट्रम्प सनकी हैं या साइकोपैथ, पापा के कहने पर ‘किलर’ बने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 5 अप्रैल की शाम गालियों से भरा एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘मंगलवार को ईरान ऐसा नजारा देखेगा, जो उसने पहले कभी नहीं देखा होगा! ओ पागल, बास्टर्ड! होर्मुज स्ट्रेट खोल दो, वरना तुम नर्क के लिए तैयार रहो।’

पहली नजर में लोगों को लगा कि ये फेक है। क्योंकि शायद ही किसी देश के नेता ने दूसरे देश के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया हो। लेकिन ये तो ट्रम्प हैं, जो कुछ भी कहते हैं और कुछ भी करते हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि ट्रम्प ने दुनिया को चौंकाया हो। वे खुद भी कहते हैं कि मेरा अनुमान लगाना नामुमकिन है। जब उनके बर्ताव, हरकतों और बयानों को साथ जोड़कर देखते हैं, तो एक पैटर्न नजर आता है कि आखिर ट्रम्प क्या और क्यों सोचते हैं? पढ़ें पूरी खबर…

12:12 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया

ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन हमले किए। ईरान ने दावा किया कि इस हमले में अमेरिकी हेलिकॉप्टर हैंगर और सैनिकों के रहने वाले ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ईरानी पक्ष ने यह भी कहा कि यह हमला पिछले दिन हुए हमलों के जवाब में किया गया है और दुश्मन को कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

12:02 PM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल एजेंसी ने ईरान के परमाणु प्लांट के पास हमले की पुष्टि

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के पास हमले की पुष्टि की है। हालांकि, एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि प्लांट को सीधे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

IAEA ने सैटेलाइट तस्वीरों और तकनीकी जानकारी के आधार पर बताया कि एक हमला प्लांट की सीमा से सिर्फ 75 मीटर की दूरी पर हुआ।

इससे पहले ईरान ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे हमले जारी रहते हैं, तो इससे रेडियोएक्टिव रिसाव का खतरा बढ़ सकता है, जो न सिर्फ ईरान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

11:39 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तेहरान पर हवाई हमले में 15 की मौत, कई घायल

ईरान की राजधानी तेहरान में हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला बहारिस्तान इलाके में हुआ, जहां रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में चार मकान पूरी तरह से तबाह हो गए, जबकि 40 से ज्यादा घरों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हमले के तुरंत बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

11:27 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने ट्रम्प के बयान को वॉर क्राइम बताया

ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प की उन धमकियों की कड़ी आलोचना की है, जिनमें उन्होंने उसके बिजली घर और पुल जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की बात कही है। ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघाई ने कहा कि इस तरह की धमकियां अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं। किसी देश की बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना गलत है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई दूसरा देश अमेरिका का साथ देकर ऐसे हमलों में मदद करता है, तो उसे भी जिम्मेदार माना जाएगा।

11:09 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी मिसाइल हमले में इजराइली महिला गंभीर रूप से घायल

इजराइल के शहर पेटाह टिकवा में सोमवार सुबह ईरान के मिसाइल हमले के दौरान धमाके का एक वीडियो सामने आया है। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

11:06 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव पर बयान देने से इनकार

ईरान जंग रोकने के लिए सीजफायर के प्रस्ताव पेश की खबर पर पाकिस्तान ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि इस तरह के खास मामलों पर बयान देना ठीक नहीं है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि शांति प्रक्रिया जारी है और अगल-अलग स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

10:53 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका का 15 सूत्री शांति प्रस्ताव ठुकराया

ईरान ने अमेरिका के 15 पॉइंट वाले शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान ने कहा कि इस प्लान में मांगे बहुत बढ़ाचढ़ा पर पेश की घई हैं और इसे ठीक से सोच-समझकर नहीं बनाया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघाई ने बताया कि यह प्रस्ताव अलग-अलग देशों के जरिए ईरान तक पहुंचा था, लेकिन इसमें कई ऐसी शर्तें हैं जिन्हें वे मान नहीं सकते।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने अपनी तरफ से भी कुछ शर्तें तैयार कर ली हैं, जिन्हें सही समय आने पर बताया जाएगा। बाघाई ने साफ किया कि किसी प्रस्ताव पर जवाब देना कमजोरी नहीं होती, बल्कि यह बातचीत का सामान्य हिस्सा है।

ईरान ने दोहराया कि वह किसी भी दबाव में आकर फैसला नहीं करेगा और जो भी निर्णय होगा, वह सिर्फ देश के हित को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

10:41 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- होर्मुज की चाबी फूलदान के नीचे है

दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरानी दूतावास ने डोनाल्ड ट्रम्प पर तंज करते हुए कहा कि ‘होर्मुज स्ट्रेट की चाबी फूलदान के नीचे है, दोस्तों के लिए रास्ता खुला है।’

दरअसल, ट्रम्प ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है कि वह इस समुद्री रास्ते को तुरंत खोल दे, नहीं तो उसे गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उसके पावर प्लांट और पुलों हमला होगा। ईरान को नरक बना दिए जाएगा।

इससे पहले जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने तंज भरे अंदाज में ट्रम्प को जवाब दिया है। उसने कहा कि ‘होर्मुज स्ट्रेट की चाबी खो गई है।’

10:19 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, ईरान ने रेडिएशन लीक की चेतावनी दी

ईरान ने अपने एकमात्र एक्टिव न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट बुशेहर पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की भूमिका पर सवाल उठाए।

ईरान के परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने एजेंसी के डायरेक्टर को लेटर लिखकर कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सिर्फ चिंता जताना काफी नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस प्लांट को अब तक चार बार निशाना बनाया जा चुका है, जिसमें हाल ही में 4 अप्रैल को हुए हमले में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

ईरान ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे हमले जारी रहते हैं, तो इससे रेडियोएक्टिव रिसाव का खतरा बढ़ सकता है, जो न सिर्फ ईरान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

10:06 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कतर से LNG लेकर जा रहे दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट से वापस लौटे

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच कतर से LNG लेकर जा रहे दो बड़े जहाज होर्मुज स्ट्रेट की तरफ बढ़ने के बाद अचानक वापस लौट गए। शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक ये दोनों जहाज रास लाफान बंदरगाह से फरवरी के आखिर में रवाना हुए थे और पूर्व की ओर बढ़ रहे थे।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये जहाज होर्मुज पार कर लेते, तो 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बाद यह पहली बार होता कि LNG का कोई बड़ा कार्गो इस रास्ते से गुजरता।

डेटा से यह भी पता चला है कि ये दोनों जहाज कतर की सरकारी एनर्जी कंपनी के कंट्रोल में हैं, हालांकि कंपनी ने इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

09:56 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का अस्थायी सीजफायर के बदले होर्मुज खोलने से इनकार

ईरान ने कहा है कि वह अस्थायी सीजफायर के बदले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार नहीं है। रॉयटर्स से बातचीत में एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रस्ताव की समीक्षा चल रही है, लेकिन दबाव में फैसला नहीं लिया जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक, तेहरान ‘टेम्पररी सीजफायर’ के बदले कोई रियायत नहीं देगा और होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलेगा। उन्होंने कहा कि ईरान को लगता है कि अमेरिका स्थायी सीजफायर के लिए तैयार नहीं है, इसलिए अस्थायी डील का कोई मतलब नहीं है।

अधिकारी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान की ओर से तत्काल सीजफायर का प्रस्ताव मिला है, जिस पर विचार किया जा रहा है।

09:32 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने UN परमाणु एजेंसी पर चुप्पी का आरोप लगाया

ईरान ने UN की परमाणु निगरानी एजेंसी पर चुप रहने का आरोप लगाया है। ईरान के परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि एजेंसी की निष्क्रियता के कारण उसके न्यूक्लियर प्लांट्स पर हमले बढ़ रहे हैं।

इस्लामी ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी चुप्पी हमलावरों को बढ़ावा दे रही है।

इस्लामी के मुताबिक, उसके बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को अब तक चार बार निशाना बनाया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हमलों से रेडियोधर्मी पदार्थ का रिसाव हो सकता है, जिससे इंसानों, पर्यावरण और पड़ोसी देशों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

ईरान ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है और कहा है कि केवल चिंता जताना काफी नहीं, बल्कि एजेंसी को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

09:14 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तेहरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले में 15 की मौत

ईरान की राजधानी तेहरान में US-इजराइल के एयर स्ट्राइक में 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला बहारेस्तान इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र पर किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस एयर स्ट्राइक में 4 रिहायशी यूनिट पूरी तरह तबाह हो गईं, जबकि 40 से ज्यादा घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा कई नागरिकों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। लगातार हो रहे हमलों में अब रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे नागरिकों के हताहत होने का खतरा बढ़ गया है।

09:04 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- कुवैत में अमेरिकी ठिकाने पर हमले किया

ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत के बुबियान द्वीप पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमला किया है।

ईरान की खातम-अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, यह हमला ड्रोन के जरिए किया गया, जिसमें सैटेलाइट सिस्टम और गोला-बारूद को टारगेट किया गया।

ईरान ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना को पहले अरिफजान कैंप से हटाकर बुबियान द्वीप पर तैनात किया गया था, क्योंकि उस बेस पर बार-बार हमले हो रहे थे।

इससे पहले कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि हमले के बाद गिरे मलबे से उत्तरी कुवैत के एक रिहायशी इलाके में 6 लोग घायल हुए हैं।

08:53 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाके खाली करने को कहा

इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में दक्षिणी उपनगर के सात इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है। सेना ने कहा है कि इन क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए जाएंगे।

इजराइली सेना के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने कहा कि दक्षिणी बेरूत के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हिज्बुल्लाह इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा और हमले जारी रहेंगे।

ग्राउंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेरूत के आसमान में इजराइली लड़ाकू विमानों की आवाजाही देखी गई है, जिससे बड़े हमले की आशंका बढ़ गई है। इस चेतावनी के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और इलाके खाली कराए जा रहे हैं।

08:17 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- भारत समेत दोस्त देशों के लिए होर्मुज सुरक्षित

ईरान ने कहा है कि भारत समेत दोस्त देशों के जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई है। हालांकि, यह रास्ता उन देशों के लिए बंद है जो उसके खिलाफ युद्ध में शामिल हैं।

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि हाल के दिनों में कई भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं, जो ईरान की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

साथ ही, ईरान का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र नहीं, बल्कि ईरान और ओमान के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आता है।

08:09 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

IRGC इंटेलिजेंस चीफ मेजर जनरल खदेमी की मौत

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रमुख मेजर जनरल सैयद मजीद खदेमी की मौत हो गई है। IRGC ने बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है।

ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे देश को अस्थिर करने की साजिश बताया है।

ईरान ने खदेमी की मौत को बड़ा नुकसान बताया है और कहा है कि उनकी विरासत देश की सुरक्षा नीतियों को आगे भी दिशा देती रहेगी। उनके अंतिम संस्कार को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

IRGC के मुताबिक, खदेमी पिछले करीब 50 साल से देश की सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे थे और विदेशी घुसपैठ को रोकने में उनका बड़ी रोल था।

IRGC के मुताबिक, खदेमी पिछले करीब 50 साल से देश की सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे थे और विदेशी घुसपैठ को रोकने में उनका बड़ी रोल था।

07:52 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका-इजराइल के एक ड्रोन को मार गिराया

ईरान ने दावा किया है कि उसने अपने पश्चिमी लोरेस्तान प्रांत में अमेरिका-इजराइल का एक ड्रोन मार गिराया है।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना डेलफान काउंटी के बदावर इलाके के पास हुई, जहां ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर डिफेंस यूनिट्स ने ड्रोन को निशाना बनाकर गिराया।

07:43 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी महिला सांसद ने ईरान की यूनिवर्सिटी पर हमले की निंदा की

अमेरिका की डेमोक्रेटिक सांसद यासमिन अंसारी ने तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े शहर में एक शिक्षा संस्थान को निशाना क्यों बनाया गया।

ईरानी मूल की अंसारी ने सोशल मीडिया पर कहा कि शरीफ यूनिवर्सिटी ईरान की MIT जैसी है और यहां से पढ़े कई इंजीनियर सिलिकॉन वैली में बड़ी टेक कंपनियां खड़ी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ की आबादी वाले शहर में यूनिवर्सिटी पर हमला करना गंभीर सवाल खड़े करता है।

इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि शरीफ यूनिवर्सिटी को अमेरिका-इजराइल हमले में निशाना बनाया गया, जिसमें परिसर को नुकसान पहुंचा।

तस्वीर अमेरिकी सांसद यासमिन अंसारी की है, वे विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। (फाइल फोटो)

तस्वीर अमेरिकी सांसद यासमिन अंसारी की है, वे विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। (फाइल फोटो)

07:23 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-अमेरिका को सीजफायर प्लान मिला

ईरान और अमेरिका को युद्ध खत्म करने और तुरंत सीजफायर लागू करने का प्रस्ताव मिला है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में तैयार इस प्लान पर आज सहमति की कोशिश हो रही है।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने यह प्रस्ताव तैयार कर दोनों देशों को सौंपा है। इसमें दो चरणों में समझौते की बात कही गई है। पहले चरण में तत्काल सीजफायर लागू होगा, जबकि दूसरे चरण में व्यापक शांति समझौता होगा।

इस प्लान के तहत सीजफायर के साथ होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई बहाल हो सके।

प्रस्ताव के मुताबिक, सीजफायर लागू होने के बाद 15 से 20 दिनों में अंतिम समझौता फाइनल किया जाएगा। इस डील को अस्थायी तौर पर “इस्लामाबाद अकॉर्ड” नाम दिया गया है।

संभावित समझौते में ईरान द्वारा परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता और बदले में प्रतिबंधों में राहत व फंड रिलीज जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, अभी तक इस प्रस्ताव पर अमेरिका और ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है और अंतिम सहमति बाकी है।

07:03 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल का ईरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हमला

अमेरिका और इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान स्थित शरीफ यूनिवर्सिटी पर हमला किया है। इस हमले में यूनिवर्सिटी की एक इमारत को नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्ट्राइक शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को निशाना बनाकर की गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी हमले में बिल्डिंग को हुए नुकसान की पुष्टि की है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। ईरान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शिक्षा संस्थान पर हमला बताया है।

ईरानी नेतृत्व का कहना है कि बमों से इमारतों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, लेकिन देश के ज्ञान और वैज्ञानिक क्षमता को खत्म नहीं किया जा सकता।

1966 में स्थापित शरीफ यूनिवर्सिटी ईरान की प्रमुख विज्ञान और इंजीनियरिंग संस्थाओं में से एक है।

06:55 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने ट्रम्प की धमकियों को ‘वॉर क्राइम’ बताया

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों को वॉर क्राइम बताया है। ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि नागरिक ढांचे को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के आर्टिकल 8(2)(b) का उल्लंघन है। ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई की धमकी देते हुए इन ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही थी।

06:38 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमले से लेबनान में 4 की मौत

दक्षिणी लेबनान के कफर रुम्मान इलाके में इजराइल के हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हमला एक कार को निशाना बनाकर किया गया।

लेबनानी सिविल डिफेंस के मुताबिक, हमले में कार में सवार लोगों की जान गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

06:21 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तेल अवीव पर मिसाइल हमले के बाद का वीडियो

06:08 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल के हमले से आज ईरान में 34 की मौत

अमेरिका और इजराइल के ताजा हमलों में आज ईरान में 34 लोगों की मौत हो गई। रातभर और सुबह हुए इन हमलों में कई शहरों को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान प्रांत में सबसे ज्यादा 23 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा कोम शहर में रिहायशी इलाके पर हमले में 5 लोगों की जान गई, जबकि दक्षिणी शहर बंदर-ए-लेंगेह में 6 लोगों की मौत हुई है।

05:50 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

फिलीपींस के कैथोलिक नेता बोले- ट्रम्प की जंग रोकें अमेरिकी

फिलीपींस के कैथोलिक नेता कार्डिनल पाब्लो वर्जिलियो डेविड ने अमेरिकियों से अपील की है कि वे ट्रम्प की ईरान के खिलाफ जंग को रोकें। उन्होंने इसे खतरनाक और विनाशकारी बताया है।

फेसबुक पर जारी ओपन लेटर में उन्होंने कहा कि अमेरिका के नागरिकों के पास इस जंग को रोकने की ताकत है और उन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी नेता के फैसलों की जिम्मेदारी सिर्फ उसी की नहीं होती, बल्कि उसे चुनने और समर्थन देने वाले लोगों की भी होती है।

कार्डिनल ने अमेरिका को हिरोशिमा और नागासाकी पर किए गए परमाणु हमलों की याद दिलाते हुए चेतावनी दी कि ऐसी तबाही दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना संयम के ताकत का इस्तेमाल और बिना संवाद के युद्ध चुनना नेतृत्व नहीं, बल्कि नैतिक विफलता है।

कार्डिनल पाब्लो ने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं संभाले गए तो यह युद्ध और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता है।

कार्डिनल पाब्लो ने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं संभाले गए तो यह युद्ध और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता है।

05:33 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने सैन्य ठिकाने पर हमले के दोषी को फांसी दी

ईरान ने जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सैन्य ठिकाने पर हमले के आरोपी अली फहीम को फांसी दे दी है। उसकी मौत की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अली फहीम पर आरोप था कि उसने प्रदर्शन के दौरान एक मिलिट्री फैसिलिटी पर धावा बोलने और हथियार कब्जाने की कोशिश की थी।

इस मामले में ईरान पहले ही तीन अन्य लोगों को फांसी दे चुका है। इनमें आमिर-हुसैन हातमी, मोहम्मद-अमीन बिगलारी और शाहीन वाहेदपरस्त शामिल हैं।

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे थे। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, इसी मामले से जुड़ा एक और आरोपी भी जल्द फांसी का सामना कर सकता है।

जनवरी में ईरान में देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे।

जनवरी में ईरान में देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे।

05:19 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के नए मिसाइल हमलों के बाद इजराइल में सायरन बजे

ईरान के नए मिसाइल हमले के बाद इजराइल के दक्षिणी हिस्सों में सायरन बजाए गए। लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया। इजराइली सेना के मुताबिक, ईरान की ओर से एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च का पता चला, जिसके बाद चेतावनी जारी की गई।

मिसाइल हमले की आशंका के चलते कई इलाकों में सायरन बजाए गए, ताकि लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें। लगातार हमलों के बीच इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया है।

05:14 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इराक ने तेल खरीदारों से 24 घंटे में लोडिंग प्लान मांगे

इराक ने तेल खरीदारों से 24 घंटे में लोडिंग प्लान जमा करने को कहा है। स्टेट ऑयल मार्केटिंग कंपनी SOMO ने कहा कि इससे क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट ऑपरेशन की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित होगी।

SOMO ने ग्राहकों से कहा है कि वे लिफ्टिंग शेड्यूल, जहाजों की जानकारी और कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार तय मात्रा का विवरण 24 घंटे में जमा करें, ताकि शिपमेंट प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

कंपनी ने कहा कि बसरा ऑयल टर्मिनल समेत सभी लोडिंग सुविधाएं पूरी तरह चालू हैं और वह बिना सीमा के सभी कॉन्ट्रैक्ट पूरे करने के लिए तैयार है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान ने इराक को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में छूट दी है, जिससे तेल निर्यात फिर शुरू करने का रास्ता साफ हुआ है।

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते इराक का उत्पादन घटकर करीब 8 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया था। अब निर्यात बहाल होने के बाद इराक उत्पादन बढ़ाकर वैश्विक बाजार में सप्लाई मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

04:56 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी में मिसाइल के मलबे से विदेशी नागरिक घायल

UAE के अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक विदेशी नागरिक घायल हो गया। घायल व्यक्ति घाना का नागरिक बताया गया है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले को सफलतापूर्वक रोक दिया था, लेकिन उसके बाद गिरे मलबे से यह हादसा हुआ।

घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे इलाज दिया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।

04:34 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अपने हेवी वाटर प्लांट पर US-इजराइल हमले की निंदा की

ईरान ने अपने हेवी वाटर प्लांट पर US-इजराइल हमले की कड़ी निंदा की है। ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था (AEOI) ने इसे विज्ञान और मानव स्वास्थ्य के खिलाफ अपराध बताया है।

AEOI ने कहा कि हेवी वाटर और उसके उत्पाद दवाओं, बीमारी के इलाज और उन्नत उद्योगों के लिए बेहद अहम हैं, ऐसे में इस तरह का हमला गंभीर चिंता का विषय है।

ईरान ने यह भी कहा कि इस हमले के बावजूद उसकी वैज्ञानिक प्रगति नहीं रुकेगी और वह वैश्विक शांति और स्वास्थ्य के लिए काम करता रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, 27 मार्च को हुए हमले के बाद खोंदाब का हेवी वाटर प्लांट अब काम नहीं कर रहा है। इससे पहले US और इजराइल नतांज न्यूक्लियर साइट और बुशेहर प्लांट के आसपास भी हमले कर चुके हैं।

04:16 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल के हाइफा में 10 जगह हमले किए

ईरान ने इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में ताजा मिसाइल हमला किया, जिसमें 10 जगहों को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिसाइलें गिरीं, जिससे इमारतों और सड़कों को नुकसान पहुंचा। एक कार में आग लगने की भी घटना सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है।

04:05 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरान में सरकारी ठिकानों पर हमले किए

इजराइल ने ईरान में सरकारी ठिकानों पर हमले किए हैं। इजराइली सेना के मुताबिक, राजधानी तेहरान में यह कार्रवाई एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा थी।

ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान और आसपास के इलाकों में कई हमले हुए हैं, जिनमें कुछ रिहायशी इलाके भी प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी तेहरान में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि बहारेस्तान इलाके में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। इन हमलों में आम नागरिकों के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

03:42 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की राजधानी पर अमेरिका-इजराइल का हमला, 4 की मौत

ईरान की राजधानी तेहरान में US-इजराइल के हमले में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं। यह हमला पूर्वी तेहरान के एक रिहायशी इलाके में हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 3 रिहायशी यूनिट पूरी तरह तबाह हो गईं, जबकि करीब 50 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद रेस्क्यू टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इससे पहले फार्स और तस्नीम न्यूज एजेंसियों ने तेहरान के बहारेस्तान इलाके में हुए एक अन्य हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत का दावा किया था।

03:23 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल के हाइफा में हमले के बाद मलबे से 2 शव बरामद

इजराइल के हाइफा शहर में ईरानी मिसाइल हमले के बाद मलबे से 2 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, 2 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

रविवार शाम हुए हमले के बाद से रेस्क्यू टीमें लगातार मलबे में खोजबीन कर रही हैं। आशंका है कि लापता लोग उसी अपार्टमेंट में थे, जो हमले में सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ।

मिसाइल इमारत के निचले हिस्से में लगी, जिससे ऊपर के फ्लैट्स ढह गए और भारी तबाही हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में मिसाइल के अनफटे हिस्सों की मौजूदगी की भी आशंका जताई गई है, जिससे काम और मुश्किल हो गया है।

03:16 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में F-15E क्रैश साइट पर 40 फीट चौड़ा गड्ढा दिखा

सेंट्रल ईरान में अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के क्रैश साइट की सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है, जिसमें करीब 40 फीट चौड़ा गोलाकार गड्ढा दिखाई दे रहा है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक एयरबस ने यह तस्वीर 5 अप्रैल को जारी की है, जिसमें गड्ढे के पास कुछ वाहन और लोग भी नजर आ रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सैन्य मामलों में कई बार क्रैश साइट को बम से नष्ट किया जाता है ताकि संवेदनशील उपकरण दुश्मन के हाथ न लगें।

यह स्थान उस जगह से करीब 30 किलोमीटर दूर है, जहां अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अपने कुछ विमान खुद नष्ट किए थे।

03:08 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान युद्ध पर चीन और रूस के विदेश मंत्रियों ने चर्चा की

ईरान युद्ध को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने फोन पर बात की है। चीन की ओर से कहा गया कि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव का समाधान केवल युद्ध रोकने और जल्द से जल्द सीजफायर लागू करने से ही संभव है।

वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य होने के नाते चीन और रूस को निष्पक्ष और संतुलित रुख अपनाना चाहिए।रूस ने भी बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई तुरंत बंद होनी चाहिए।

02:49 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल के हाइफा में ईरान के हमले के बाद की तस्वीरें

02:46 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- अमेरिका और ईरान में 45 दिन के सीजफायर पर चर्चा

अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिन के सीजफायर पर आखिरी दौर की बातचीत चल रही है। मध्यस्थ देश डील के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अगले 48 घंटे निर्णायक माने जा रहे हैं।

एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित समझौता दो चरणों में होगा। पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी। इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

मध्यस्थों का कहना है कि अगर इस समय में समझौता नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर हमले हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर बड़े हमले की तैयारी कर रखी है।

ट्रम्प ने ईरान को दी गई डेडलाइन मंगलवार तक बढ़ा दी है और चेतावनी दी है कि डील नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के हाई-एन्लिच्ड यूरेनियम का मुद्दा सबसे बड़ा अड़ंगा बना हुआ है। ईरान फिलहाल किसी भी बड़ी रियायत देने के मूड में नहीं दिख रहा है। ऐसे में अगले 48 घंटे तय करेंगे कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम होगा या जंग और तेज होगी।

02:38 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल ने ईरान के 12 शहरों पर हमले किए

अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। बीते कुछ घंटों में देश के कम से कम 12 शहरों को निशाना बनाया गया, जिसमें राजधानी तेहरान भी शामिल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के अलावा बंदर अब्बास, अहवाज, महशहर, बंदर-ए-लेंगेह, शिराज, इस्फहान, कराज और कोम जैसे शहरों को निशाना बनाया गया है।

तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट के पास धमाके के बाद धुआं उठता देखा गया, जबकि शरीफ यूनिवर्सिटी के पास भी स्ट्राइक की खबर है। अहवाज में एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया, वहीं कई जगहों पर गैस और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए गए।

इन हमलों में आम नागरिक भी प्रभावित हुए हैं। कोम में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि कोंग सिटी में 6 लोगों की जान गई और 17 लोग घायल हुए।

02:28 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग में अब तक 3809 मौतें

02:23 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने ट्रम्प का अल्टीमेटम ठुकराया

ईरान ने ट्रम्प के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है। ईरान ने इसे वॉर क्राइम्स और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए उकसावा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ट्रम्प की धमकियां अपराधी मानसिकता को दिखाती हैं और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों को बढ़ावा देने वाले हैं। दरअसल, ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी।

02:04 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प की धमकियों के बावजूद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी

ट्रम्प की ईरान को लेकर नई धमकियों के बावजूद एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला।

जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 0.45% की बढ़त के साथ खुला, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 1.8% ऊपर रहा। वहीं, चीन के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स करीब 1% और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.7% नीचे रहा।

ट्रम्प ने ईरान के नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की धमकी दी है, लेकिन इसका असर एशियाई बाजारों पर सीमित नजर आया।

01:47 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इराक के सुलेमानिया में ड्रोन हमले के बाद धमाके

इराक के कुर्द क्षेत्र के सुलेमानिया शहर में ड्रोन हमले के बाद जोरदार धमाके हुए हैं। हमले के बाद शहर के आसमान में आग और धुएं के गुबार उठते देखे गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन स्ट्राइक के बाद कई धमाके हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सामने आए वीडियो में शहर के ऊपर काला धुआं और आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।

फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

01:36 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी दी

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह वैश्विक सप्लाई चेन को ठप कर सकता है। ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है।

ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही नहीं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले ईरान के करीबी माने जाने वाले यमन के हूती विद्रोही रेड सी में जहाजों पर हमले की बात कह चुके हैं।

01:22 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों से 8 की मौत

लेबनान में इजराइली हमलों में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 55 घायल हैं। यह हमले राजधानी बेरूत के जना और ऐन सादेह इलाकों में हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जना इलाके में हुए हमले में 5 लोगों की जान गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। वहीं, मत्न जिले के ऐन सादेह इलाके में हुए हमले में 3 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं।

01:06 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- होर्मुज US और इजराइल के लिए पहले जैसा कभी नहीं रहेगा

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब अमेरिका और इजराइल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा। IRGC ने अपने बयान में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में नया ऑर्डर लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

ईरानी संसद में एक प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिसमें स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने, अमेरिका और इजराइल के जहाजों पर बैन और प्रतिबंध लगाने वाले देशों पर अतिरिक्त नियम लागू करने की बात कही गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि जहाजों को ट्रांजिट फीस ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा में चुकानी होगी। इस योजना में समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ओमान के साथ कानूनी सहयोग जैसे प्रावधान भी शामिल हैं।

12:52 AM6 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

एक नजर कल के बड़े अपडेट्स पर

  • ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए डेडलाइन दी, नहीं मानने पर हमले की चेतावनी
  • ईरान ने अल्टीमेटम ठुकराया, कहा- “जैसे को तैसा जवाब देंगे”
  • US बोला- F-15E के दूसरे एयरमैन को सुरक्षित बचाया, ईरान ने ऑपरेशन फेल बताया
  • ईरान का दावा- रेस्क्यू मिशन में US के एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर तबाह किए
  • इजराइल के हाइफा में मिसाइल अटैक, 4 घायल, 4 लापता
  • कुवैत और बहरीन में पावर, वाटर और ऑयल फैसिलिटी पर हमले
  • लेबनान में इजराइल की बमबारी जारी, बेरूत में 4 की मौत, 39 घायल
  • बुशेहर न्यूक्लियर साइट को लेकर हमले और बयानबाजी से तनाव और बढ़ा
  • ईरान में इंटरनेट शटडाउन 37 दिन पार, दुनिया का सबसे लंबा ब्लैकआउट बना

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.