![]()
अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया। बेलफास्ट में सोमवार को अफगानिस्तान ने गेंदबाजी चुनी। उसने आयरलैंड को 46.3 ओवर में 206 रन पर ऑलआउट कर दिया। फिर 44.5 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने नाबाद 37 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 विकेट भी झटके। राशिद और यामिन ने संभाली पारी अफगानिस्तान ने एक समय 176 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद राशिद खान ने नाबाद 37 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए। राशिद ने यामिन अहमदजई के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। यामिन अहमदजई 26 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने अफगानिस्तान को 44.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। दूसरे वनडे में भी आयरलैंड को हराया था अफगानिस्तान इस मुकाबले से पहले सीधे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिए सिर्फ एक जीत दूर था। टीम ने दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। 2027 वर्ल्ड कप में चौथी बार खेलेगा अफगानिस्तान अफगानिस्तान इस समय वनडे रैंकिंग में 8वें नंबर पर है। टीम अब अगले साल होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर चुकी है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। यह अफगानिस्तान का वनडे वर्ल्ड कप में चौथा प्रदर्शन होगा। ———————————————– 2027 वनडे वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 2027 वनडे वर्ल्डकप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज; ICC पर अपमान का आरोप 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के नए फॉर्मट पर आपत्ति जताई है। दोनों बोर्ड ने ICC पर फैसले लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
Source link
अफगानिस्तान वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए क्वालिफाई:आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराया, राशिद ने नाबाद 37 रन बनाए