Headlines

अब डाइट और हार्ट हेल्थ भी ट्रैक कर रही स्मार्टवॉच:गूगल-सैमसंग की वॉच ने जोड़े फीचर, गैजेट्स पहले से ज्यादा स्मार्ट




आज के दौर में स्मार्टवॉच या फिटनेस ट्रैकर्स जैसे गैजेट्स पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो चुके हैं। नई पीढ़ी की स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस ट्रैकर्स सिर्फ आपकी एक्टिविटी रिकॉर्ड नहीं करते, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े संभावित जोखिमों का संकेत भी देने लगे हैं। एआई और नई सेंसर टेक्नोलॉजी की मदद से ये डिवाइस अब नींद, ऑक्सीजन लेवल, शरीर की संरचना, भोजन की गुणवत्ता और यहां तक कि आपकी बायोलॉजिकल उम्र तक का अनुमान लगाने का दावा करते हैं। सैमसंग-एपल के प्रोडक्ट्स में ये फीचर्स हैं। डायबिटीज-बीपी का जोखिम पता लगा रहीं एपल वॉच और सैमसंग गैलेक्सी वॉच सोने के दौरान ब्लड में ऑक्सीजन (SpO2) का स्तर मापते हैं। सोते समय ऑक्सीजन का स्तर बार-बार कम हो रहा है तो यह स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें सांस कुछ सेकेंड के लिए रुक जाती है और लंबे समय में हृदय रोग, हाई बीपी व डायबिटीज का खतरा है। अमेरिका में इन घड़ियों को स्लीप एपनिया डिटेक्शन फीचर की मंजूरी मिल चुकी है। आपकी त्वचा देखकर बताएंगे कि सही डाइट ले रहे या नहीं सैमसंग गैलेक्सी वॉच 8 में नया फीचर जोड़ा गया है, जिसमें यूजर को घड़ी के सेंसर पर अपना अंगूठा रखना होता है। दावा है कि इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति पर्याप्त फल और सब्जियां खा रहा है या नहीं। आपकी असली उम्र कितनी है? – औरा रिंग जैसे प्रोडक्ट शरीर में होने वाले जैविक बदलावों का विश्लेषण कर यह बताने की कोशिश करते हैं कि आपकी बॉडी आपकी उम्र से ज्यादा तेजी से बूढ़ी तो नहीं हो रही। – अल्ट्राह्यूमन रिंग इससे एक कदम आगे जाकर ब्रेन एज और ब्लड एज जैसे स्कोर भी उपलब्ध कराती है। फैट लॉस का अनुमान लगाएंगी – अल्ट्राह्यूमन रिंग दवा के साथ नींद, हृदय गति और गतिविधि के आंकड़ों को जोड़कर विश्लेषण करने की सुविधा देती है।
– गैलेक्सी वॉच में बॉडी कम्पोजीशन तकनीक है, जो शरीर में फैट, मसल्स और पानी के अनुपात का अनुमान लगाने में मदद करती है। महिलाओं के लिए विशेष फीचर्स – स्मार्टवॉच त्वचा के तापमान में बदलाव भी रिकॉर्ड करती हैं। यह डेटा महिलाओं के मासिक चक्र की भविष्यवाणी करने और विभिन्न चरणों को समझने में मदद करता है।
– व्हूप जैसे प्लेटफॉर्म इस डेटा के आधार पर महिलाओं को विस्तृत मासिक स्वास्थ्य विश्लेषण करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *