Headlines

अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स: ग्लैमरस लुक में नजर आईं कृति सेनन, मौनी रॉय और करण जौहर भी हुए शामिल – Pankaj Tripathi Actor of the Year


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

GQ इंडिया के मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 में गुरुवार को बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट में कृति सेनन, मौनी रॉय, वामीका गब्बी, सई मांजरेकर, करण जौहर, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और वेदांग रैना नजर आए।

कृति सेनन ने इस मौके पर डिजाइनर लेबल मिशो का क्रॉप्ड जैकेट और बैरल पैंट्स वाला आउटफिट पहना। इसके साथ उन्होंने पंप्स और फिशबोन डिजाइन वाला नेकपीस कैरी किया।

वहीं, मौनी रॉय सफेद रंग के आउटफिट में नजर आईं। सई मांजरेकर ने ग्रीन आउटफिट पहना।

जीक्यू इंडिया की आधिकारिक सूची के मुताबिक, इस साल एआर रहमान को आइकन ऑफ द ईयर, करण जौहर को मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, कृति सेनन को मल्टी-हाइफनेट ऑफ द ईयर और पंकज त्रिपाठी को एक्टर ऑफ द ईयर चुना गया है। वामीका गब्बी को एक्सीलेंस इन एक्टिंग और वेदांग रैना को ब्रेकथ्रू टैलेंट का सम्मान मिला।

अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद करण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए जीक्यू का शुक्रिया अदा किया।

करण जौहर डिजाइनर ब्रांड शियापरेली की टेलकोट केप और एक्सेसरीज पहने नजर आए। उन्होंने इसके साथ कटler एंड ग्रॉस के चश्मे लगाए थे। करण का यह लुक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लखानी ने तैयार किया था। उनका मेकअप परेश कलगुटकर और हेयरस्टाइल आलीम हकीम ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *