Headlines

आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी:एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं




एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है। क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। आईफोन कैमरा क्वालिटी के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं। एक ओर जहां एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे देने पर फोकस रहता है। वहीं, आईफोन कम मेगापिक्सल वाले कैमरे होने के बावजूद 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन्स से बेहतर फोटो आती हैं। इसी वजह से कंटेंट क्रिएटर्स भी इसे पसंद करते हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि आखिर आईफोन के कैमरों में ऐसा क्या है जो कम मेगापिक्सल के बाद भी बेहतर फोटो और वीडियो शूट करता है? इसे समझने के लिए सबसे पहले कैमरे की बेसिक जानकारी… सभी स्मार्टफोन कैमरे तीन बेसिक पार्ट्स से बने होते हैं। पहला लेंस, जो लाइट को कैमरे के अंदर भेजता है। दूसरा सेंसर, जो लाइट के फोकस से आने वाले छोटे-छोटे टूकड़ों (फोटोन) को इलेक्ट्रिक सिग्नल में बदलता है और तीसरा वह सॉफ्टवेयर है, जो उन इलेक्ट्रिक सिग्नल्स को फोटो में बदलता है। स्मार्टफोन कैमरे के 3 सबसे जरूरी पार्ट्स सभी स्मार्टफोन कैमरे तीन बेसिक पार्ट्स से बने होते हैं… यानी सिर्फ मेगापिक्सल बड़ा होने से फोटो अच्छी नहीं आती, बल्कि बेहतरीन लेंस, बड़ा सेंसर और एडवांस्ड सॉफ्टवेयर मिलकर ही शानदार फोटो बनाते हैं। बड़ा सेंसर कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो देता है फोटो कैसी आएगी, यह काफी हद तक सेंसर के साइज और क्वालिटी पर निर्भर करता है। सेंसर जितना बड़ा होगा (जैसे 1-इंच सेंसर), वह उतनी ही ज्यादा रोशनी समेट सकेगा। इससे रात या अंधेरे में भी आपकी फोटो धुंधली नहीं होगी, बल्कि बिल्कुल साफ, शार्प और पूरी डिटेल्स के साथ आएगी। ज्यादा मेगापिक्सल्स बेहतर इमेज क्वालिटी की गारंटी नहीं ज्यादा मेगापिक्सल्स का मतलब अधिक डीटेल्स, लेकिन यह सब क्वालिटी और साइज के साथ भी जुड़ा होता है। ज्यादा मेगापिक्सल्स वाले कैमरे तस्वीरों में ज्यादा डिटेल्स कैप्चर कर सकते हैं, लेकिन हमेशा बेहतर इमेज क्वालिटी की गारंटी नहीं होती है। आईफोन का कैमरा एंड्रायड फोन से कैसे अलग होता है? आईफोन का कैमरा हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और वीडियो तकनीक के मामले में एंड्रॉयड से काफी अलग होता है: अच्छा कैमरा फोन खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें ———————- ये खबर भी पढ़ें… 19 साल में 300 करोड़ iPhone बिके: यह ब्रांड पहले दूसरी कंपनी का था, फिर एपल को कैसे मिला, कल लॉन्च इवेंट; जानें पूरी कहानी एपल का लॉन्चिंग इवेंट कल यानी बुधवार देर रात होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और अल्ट्रा लॉन्च कर सकती है। लेकिन नए आईफोन से पहले जानते हैं उस नाम और फोन की कहानी, जिसने करीब दो दशक में मोबाइल की दुनिया बदल दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईफोन नाम शुरू में एपल का था ही नहीं। अमेरिकी नेटवर्किंग कंपनी सिस्को के पास इस नाम का ट्रेडमार्क था। पूरी खबर पढ़े…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *