![]()
दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फुटबॉल जैसे डिविजन सिस्टम की मांग की है। उन्होंने T-20I में जोर देकर फुटबॉल जैसा डिविजन सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया। गावस्कर ने कहा कि अलग-अलग लेवल की टीमों के मैचों के रिकॉर्ड को एक जैसा नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी प्लेट और एलीट डिविजन के रिकॉर्ड अलग रखने की बात कही। गावस्कर ने मिड-डे पर लिखे कॉलम में अपने सुझाव के पीछे 2 उदाहरण दिए। पहला- 9 अक्टूबर को मंगोलिया की टीम का 13 रन पर ऑलआउट होना। दूसरा- नेपाल के बैटर दीपेंद्र ऐरी की 9 बॉल पर फिफ्टी। मंगोलिया T20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल एशिया क्वालिफायर-ए में थाईलैंड के खिलाफ 196 रन का पीछा करते हुए 13 रन पर सिमट गई थी। गावस्कर ने कॉलम में क्या-क्या लिखा, पढ़िए… फुटबॉल की तरह प्रमोट और रेलिगेट करने का सुझाव गावस्कर ने फुटबॉल लीग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अलग-अलग डिविजन होते हैं। सीजन के अंत में टीमों का प्रमोशन और रेलिगेशन होता है। उन्होंने लिखा, ‘जो भी रिकॉर्ड बनते हैं, उनके बारे में यह बताया जाता है कि वे किस डिविजन में बने हैं। क्रिकेट में भी ऐसा कुछ सोचा जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि देश जिस डिविजन में खेल रहे हों, उसके आधार पर रिकॉर्ड का अंतर सभी को साफ दिखना चाहिए। रणजी ट्रॉफी में भी अलग रिकॉर्ड की बात गावस्कर ने रणजी ट्रॉफी के रिकॉर्ड को लेकर भी ऐसी ही व्यवस्था पर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्लेट ग्रुप में बने रिकॉर्ड को मजबूत विपक्षी टीमों के खिलाफ बने रिकॉर्ड से आगे नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने लिखा, ‘ज्यादातर नई राज्य टीमों के पास बुनियादी ढांचा भी नहीं था। इसलिए उन्होंने दूसरे राज्यों के ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्हें अपनी घरेलू राज्य टीमों में जगह नहीं मिल पाई थी।’ ——————————————–
Source link
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी फुटबॉल जैसा डिविजन सिस्टम हो- गावस्कर:कहा- रणजी में भी प्लेट और एलीट टीमों के रिकॉर्ड अलग हों