![]()
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में पहला शतक लगाया। यह उनकी 9वीं टेस्ट सेंचुरी है। वे वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन लंच से ठीक पहले 128 रन बनाकर आउट हुए। पंत की शतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड में अपना सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया। टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 629 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 261 रन हो गई है। ध्रुव जुरेल नाबाद लौटे हैं। पंत के अलावा, केएल राहुल ने 136, शुभमन गिल ने 98, यशस्वी जायसवाल ने 85 और देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन बनाए। न्यूजीलैंड पहली पारी में 368 रन पर ऑलआउट हुआ था। मैच का स्कोरबोर्ड
Source link
ऋषभ पंत लंच से ठीक पहले आउट, 128 रन बनाए:पहली पारी में भारत का स्कोर 629/6, कीवियों पर बढ़त 261 रन