Headlines

एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया:आज रात से लागू होंगी नई दरें, इंडिगो ने दो दिन पहले लगाया है एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज




एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरें 9 अक्तूबर से लागू होंगी। इसका असर यात्रियों के कुल हवाई किराये पर पड़ना तय है। इंडिगो ने 6 अक्टबूर से ही फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया कि 9 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया जाएगा।
एअर इंडिया ने कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में हाल के महीनों में काफी बदलाव देखा गया है। लागत में एटीएफ का हिस्सा करीब 40 फीसदी
बयान में कहा गया है, इससे फ्यूल की कीमतें बढ़ी हैं। इससे फ्लाइट ऑपरेशन महंगा हुआ है।
किसी एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन लागत में एटीएफ का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत होता है।
घरेलू उड़ानों के लिए, संशोधित ईंधन अधिभार दूरी के आधार पर 400 रुपए से 1,200 रुपए तक है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार क्षेत्र और देश के आधार पर 55 अमेरिकी डॉलर से 215 अमेरिकी डॉलर तक होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *