Headlines

एक्ट्रेस सोनम बाजवा की ‘पिट्ट सियापा’ पर रोक:चंडीगढ़ कोर्ट ने कॉपीराइट विवाद में रिलीज पर लगाई स्टे; 28 अप्रैल को अगली सुनवाई




चंडीगढ़ में एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म ‘पिट्ट सियापा’ विवाद में घिर गई है। कॉपीराइट विवाद के चलते चंडीगढ़ कोर्ट ने फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। मामले के अनुसार, लेखक राजन नंदन का दावा है कि फिल्म की कहानी उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस स्क्रिप्ट को साल 2021 में रजिस्टर कराया गया था। लेखक के अनुसार, 27 मार्च 2026 को जब फिल्म ‘पिट्ट सियापा’ का प्रोमो रिलीज हुआ, तब उन्हें पता चला कि फिल्म की कहानी उनकी स्क्रिप्ट से मिलती-जुलती है। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 को उन्होंने फिल्म से जुड़े पक्षों को लीगल नोटिस भेजा। अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी मामला बढ़ने पर लेखक ने चंडीगढ़ कोर्ट में कॉपीराइट को लेकर याचिका दायर की। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2026 को होगी, जहां कोर्ट आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा। यह खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *