Headlines

ऐश्वर्या-अभिषेक ट्विनिंग करते दिखे: मरून-पर्पल कुर्ते में नजर आए अभिषेक, एथनिक लुक में दिखीं ऐश्वर्या – Aishwarya Rai & Abhishek Bachchan Ethnic Look


29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें दोनों फैशन डिजाइनर और शिवसेना नेता शाइना एनसी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर शाइना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में यह साफ नहीं किया कि यह तस्वीर किस खास कार्यक्रम या मौके की है।

शाइना ने इसके साथ ऐश्वर्या के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को याद किया। शाइना के मुताबिक, दोनों का रिश्ता करीब 35 साल पुराना है। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या उन्हें उनके शुरुआती फैशन डिजाइनिंग के दिनों से जानती हैं।

उन्होंने ने लिखा, ‘कुछ दोस्तियों को लगातार संपर्क की जरूरत नहीं होती। उन्हें सिर्फ भरोसे की जरूरत होती है। मैंने 18 साल की उम्र में फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उस समय ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। 35 साल बाद भी हम वहीं से बातचीत शुरू करते हैं, जहां छोड़ी थी।’

शाइना ने ऐश्वर्या के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लिखा कि ऐश्वर्या ने उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं। जब वह फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं, तब ऐश्वर्या ने उनका साथ दिया था।

शाइना के मुताबिक, ऐश्वर्या ने उनके सामाजिक अभियानों में भी मदद की। खासकर कैंसर मरीजों से जुड़े कामों में उन्होंने उनका समर्थन किया।

शाइना ने लिखा, ‘ऐश्वर्या और मैं बहुत पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। मेरी साड़ियां पहनने से लेकर मेरे सामाजिक अभियानों का समर्थन करने तक, वह मेरे साथ रही हैं। खासकर कैंसर मरीजों से जुड़े कामों में और उस समय भी, जब मैं एक संघर्ष कर रही डिजाइनर थी।’

उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ समय बिताने को भी खास बताया। शाइना ने लिखा कि पुरानी दोस्ती में दिखावा नहीं होता। लोग महीनों या सालों बाद मिलते हैं, लेकिन अपनापन वैसा ही रहता है।

पारंपरिक कपड़ों में दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक

तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने सजावटी कढ़ाई वाला एथनिक आउटफिट पहना है। उन्होंने अपने लुक को ज्वेलरी और खुले बालों के साथ पूरा किया।

वहीं अभिषेक मरून और पर्पल रंग के कढ़ाईदार कुर्ते में दिखे। उन्होंने इसके साथ सफेद पायजामा और चश्मा पहना था।

कौन हैं शाइना एनसी?

शाइना एनसी का पूरा नाम शाइना नाना चुडासमा मुनोट है। वह फैशन डिजाइनर होने के साथ-साथ राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

शाइना एनसी के पिता नाना चुडासमा मुंबई के मेयर रह चुके हैं।

शाइना एनसी के पिता नाना चुडासमा मुंबई के मेयर रह चुके हैं।

शाइना ने 18 साल की उम्र में फैशन डिजाइनिंग का काम शुरू किया था। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की। इसके बाद न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की।

फैशन जगत में उन्हें साड़ी को 54 अलग-अलग तरीकों से पहनने के लिए ड्रेप्स की रानी के रूप में जाना जाता है।

शाइना ने 2004 में राजनीति में कदम रखा

शाइना करीब 20 साल तक भाजपा से जुड़ी रहीं। राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र इकाई की कोषाध्यक्ष भी रहीं।

अक्टूबर 2024 में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुईं। मुंबादेवी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं।

ऐश्वर्या और अभिषेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

ऐश्वर्या को आखिरी बार मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: II’ में देखा गया था। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। उन्होंने अभी अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।

अभिषेक अगले महीने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं, जबकि अभिषेक विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *