![]()
टेस्ट क्रिकेट में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बैटिंग कप्तानी मिलने के बाद काफी बेहतर हो गई है। कप्तानी मिलने से पहले गिल ने 59 पारियों में करीब 35 की औसत से रन बनाए थे। वहीं, कप्तान बनने के बाद से उन्होंने 15 पारियों में 82 से ऊपर की औसत से बैटिंग की है। शतक बनाने की फ्रिक्वेंसी भी बेहतर हुई गिल ने कप्तान बनने से पहले 59 पारियों में सिर्फ 5 शतक जमाए थे। यानी करीब 12 पारियों में एक शतक। वहीं, कप्तान बनने के बाद उन्होंने 15 पारियों में ही 6 शतक जमा दिए हैं। यानी अब वे हर शतक के लिए तीन से भी कम पारियां ले रहे हैं। ब्रैडमैन भी पहुंच से दूर नहीं क्रिकेट आंकड़ों पर काम करने वाली संस्था CricViz के अनुसार, बतौर कप्तान कम से कम 10 पारियों के बाद ऑल टाइम औसत के मामले में गिल दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने कप्तान रहते हुए 101.51 की औसत से रन बनाए थे। टीम का प्रदर्शन सुधारना चुनौती गिल ने कप्तान बनने के बाद से अपनी बल्लेबाजी भले ही काफी बेहतर कर ली है, लेकिन टीम के प्रदर्शन पर इसका खास असर नहीं दिखा। गिल की कप्तानी में भारत ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें भारत को 5 में जीत और 3 में हार झेलनी पड़ी है। एक टेस्ट डॉ रहा है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में सीरीज हार गई। हालांकि, गिल चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का एक मैच नहीं खेल पाए थे।
Source link
कप्तान बनने के बाद डबल हुई गिल की परफॉर्मेस:बैटिंग औसत 82 पार, हर तीसरी पारी में शतक; सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे