![]()
गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में मैच की आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव रनआउट हुए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पढ़िए GT Vs DC मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. गुजरात की रन के हिसाब सबसे छोटी जीत गुजरात ने रन के हिसाब से सबसे छोटी जीत हासिल की। टीम 1 रन से जीती। गुजरात ने 2024 में मुंबई के खिलाफ 6 रन, 2023 में लखनऊ के खिलाफ 7 रन, 2022 में कोलकाता के खिलाफ 8 रन और उसी साल दिल्ली के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की थी। 2. बटलर के टी-20 में 600 सिक्स पूरे बटलर के टी-20 में 600 सिक्स पूरे हुए। उन्होंने इस मैच में 5 सिक्स लगाए। सबसे ज्यादा सिक्स में क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (982), आंद्रे रसेल (784), निकोलस पूरन (712) उनसे आगे हैं। बटलर ने एक पारी में 14वीं बार 5 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. सुदर्शन-गिल ने चौके से खाता खोला साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने चौके से खाता खोला। पहले ओवर की पहली बॉल पर सुदर्शन ने पैड्स पर आई गेंद को मिडविकेट के पार बाउंड्री के लिए खेला। फिर सिंगल लेकर गिल को स्ट्राइक दी। गिल ने तीसरी बॉल पर ऑफ साइड में चौका जड़ा। 2. बटलर का 96 मीटर लंबा सिक्स जोस बटलर ने मुकेश कुमार के ओवर में 3 सिक्स लगाए। 5वें ओवर की पहली दो बॉल पर दो सिक्स लगाए। पहली गेंद पर स्कूप शॉट खेला और दूसरी पर सामने की ओर सिक्स लगाया। यह सिक्स 96 मीटर रहा। इसके बाद बटलर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर भी सिक्स लगाया। बाद में 52 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। 3. कैच छूटने के बाद गिल ने चौके से फिफ्टी पूरी की 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर डेविड मिलर से कैच छूट गया। गिल ने आगे बढ़कर शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में गई। मिलर ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद सिर्फ उंगलियों में लगी। इसके बाद गिल ने 14.5 ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया और 70 रन बनाकर आउट हुए। 4. वाशिंगटन की सिक्स के साथ डेब्यू IPL फिफ्टी वॉशिंगटन सुंदर ने सिक्स के साथ डेब्यू IPL फिफ्टी पूरी की। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टी नटराजन ने फुल टॉस डाली। सुंदर ने झुककर शॉट खेला और गेंद को डीप स्क्वायर लेग के पार सिक्स भेजा। 5. दिल्ली ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए पहले ओवर में दिल्ली ने 3 चौके लगाए। पाथुम निसांका ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ दूसरी, तीसरी और आखिरी गेंद पर चौके जड़े। उन्होंने कवर और सीधा शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाया। 6. राहुल ने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर फिफ्टी पूरी की राहुल ने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर अपनी 41वीं IPL फिफ्टी पूरी की। 9वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ केएल राहुल ने पहले चौका, फिर बैक-टू-बैक दो सिक्स और आखिर में एक चौका लगाकर 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से 21 रन आए। 7. डेविड मिलर रिटायर हर्ट हुए डेविड मिलर रिटायर हर्ट हुए और बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर कलाई में चोट के कारण वह रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर गए, उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद 17वें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन बनाकर साई सुदर्शन के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हुए। स्टब्स के आउट होने के बाद मिलर फिर क्रीज पर बैटिंग के लिए लौटे। 8. मिलर ने 106 मीटर का सिक्स लगाया मिलर ने 106 मीटर सिक्स लगाया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर डेविड मिलर ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टेडियम के बाहर 106 मीटर दूर भेजा। 9. कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट हुए मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन चाहिए थे। विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा की पहली बॉल पर चौका लगाया। फिर दूसरी बॉल पर गिल को कैच थमा बैठे। चौथी बॉल पर मिलर ने सिक्स लगाया। लेकिन 5वीं बॉल पर सिंगल लेने से मना किया और मैच टाई कराने का मौका गंवाया। आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। ———————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
IPL में आज KKR vs LSG:नाइट राइडर्स को सीजन में पहली जीत तलाश, कोलकाता में बारिश के 90% चांस IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आज कोलकाता में बारिश की 90% आशंका है। यहां पिछला मैच भी बारिश के कारण रदद रहा थी। पूरी खबर
Source link
कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत, मिलर का 106 मीटर लंबा सिक्स; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स