कोलंबो टेस्ट में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो पर कार्रवाई:ICC ने दोनों की 25% मैच फीस काटी; 1-1 डिमेरिट पॉइंट मिला




भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई घटना पर ICC ने कार्रवाई की है। दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25-25% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दोनों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की ओर से प्रस्तावित सजा मान ली। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। जायसवाल के आउट होने के बाद हुई थी बहस घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई। असिथा फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज फर्नांडो की ओर गए और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी उनकी ओर झुके। इसी दौरान दोनों के सिर आपस में टकरा गए। ICC ने दोनों खिलाड़ियों को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन का दोषी माना। यह नियम किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है। दोनों के पिछले 24 महीने का रिकॉर्ड साफ था ICC के मुताबिक, जायसवाल और फर्नांडो के पिछले 24 महीनों में कोई पिछला अपराध दर्ज नहीं था। इसके बावजूद इस घटना के लिए दोनों के अनुशासन रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। दूसरे टेस्ट में भारत 475/8 पर भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण दूसरे सेशन का खेल रोकना पड़ा। इसके बाद भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए थे। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद थे और अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 5 रन दूर थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *