Headlines

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार:एशेज और भारत सीरीज से ₹483 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; पिछले साल हुआ था घाटा




क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को वित्त वर्ष 2025-26 में 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹3,550 करोड़) की आय हुई। बोर्ड को इस दौरान 81.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹483 करोड़) का शुद्ध मुनाफा हुआ। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में उसे 11.3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹67 करोड़) का घाटा हुआ था। बोर्ड ने बुधवार को अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ वनडे-T20 सीरीज से मीडिया राइट्स, कमर्शियल डील और मैच के दिन टिकटों की बिक्री से रिकॉर्ड कमाई हुई। स्टेडियम में दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। एशेज के 18 दिन में 8.59 लाख दर्शक पहुंचे इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में दर्शकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया। सीरीज के 18 दिनों के खेल के दौरान कुल 8,59,580 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान हर दिन औसतन 47,754 दर्शक मौजूद रहे। भारत के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज से भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अच्छी कमाई हुई। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि भारत ने T20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पुरुष टीम ने 4-1 से जीती एशेज, महिला टीम बनी T20 वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई के साथ उसकी राष्ट्रीय टीमों ने मैदान पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने घरेलू एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अपना सातवां ICC महिला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस प्रदर्शन ने भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सफल सीजन को खास बनाया। अगले दो वित्तीय वर्षों में घाटे का अनुमान रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आने वाले वर्षों में वित्तीय चुनौतियों की आशंका जताई है। बोर्ड के अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में उसे घाटा हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी वजह इंटरनेशनल क्रिकेट के चक्रानुसार बदलते शेड्यूल को बताया है। इन वर्षों में घरेलू इंटरनेशनल मैचों से होने वाली कमाई और मीडिया राइट्स रेवेन्यू में गिरावट आने की आशंका है। नवंबर में इंग्लैंड से व्हाइट-बॉल सीरीज, जनवरी में भारत दौरा ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम 13 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया को 9 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम 21 जनवरी से भारत के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में प्रस्तावित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *