![]()
ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। उस वक्त एथेंस के उत्तर में स्थित तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। वायुसेना का फ्लाइट डेमोंस्ट्रेशन शुरू होने के कुछ मिनट बाद विमान ने अचानक ऊंचाई खो दी। यह कम ऊंचाई पर करतब दिखाते समय जमीन से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया और अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। क्रैश साइट दर्शकों वाले इलाके से कुछ दूरी पर थी, इसलिए वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक किसी दर्शक के घायल होने की खबर नहीं है। प्लेन क्रैश से जुड़ी 4 फोटोज दोनों पायलटों के शव मिले शुरुआत में अधिकारियों को पता नहीं था कि दोनों पायलट समय रहते विमान से इजेक्ट कर पाए थे या नहीं। हादसे के तुरंत बाद कोई पैराशूट भी नजर नहीं आया था। बाद में बचाव दल ने घटनास्थल से दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे से पहले विमान से धुआं निकलता दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद जेट ने अचानक ऊंचाई खोई और तेजी से जमीन की ओर गिरने लगा। विमान गिरने के बाद घटनास्थल पर लगी आग बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। 85 दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। उनके साथ 11 विमान और हेलिकॉप्टर भी आग बुझाने में लगाए गए। आग दर्शकों के इलाके से कुछ दूरी पर लगी थी। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर एयरबेस के आसपास के इलाके को खाली कराने का आदेश दिया गया। हादसे के बाद आयोजकों ने वीकेंड में होने वाले एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। वीडियो फुटेज में विमान के जमीन से टकराने के बाद धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है। इसके कुछ ही पल बाद जोरदार धमाका हुआ और विमान टूटकर बिखर गया। ग्रीस के रक्षा मंत्री ने जताया दुख साइप्रस के रक्षा मंत्री वासिलिस पाल्मास ने ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास से फोन पर बात की और दोनों पायलटों की मौत पर संवेदना जताई। पाल्मास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें “तानाग्रा एयरबेस पर एयर शो के दौरान हुए दुखद हादसे में ग्रीस की वायुसेना के दो अधिकारियों की मौत की खबर बेहद दुख के साथ मिली।” हादसा दो दिन चलने वाले एथेंस फ्लाइंग वीक इंटरनेशनल एयर शो के दौरान हुआ। इसमें यूरोप और एशिया के कई देशों की एरियल टीमों ने हिस्सा लिया। F-4 फैंटम के क्रैश होने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
Source link
ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश:पहाड़ से टकराकर आग का गोला बना; 2 पायलट सवार थे, मौत की जानकारी नहीं