Headlines

टीनेजर्स के लिए X पर पेरेंटल कंट्रोल शुरू: डेली टाइम लिमिट सेट कर सकेंगे पेरेंट्स; प्राइवेट चैट पढ़ने की अनुमति नहीं – X Launches Parental Controls for Teen Accounts


नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने पहली बार टीनेजर्स के अकाउंट के लिए पेरेंटल कंट्रोल फीचर लाना शुरू कर दिया है। इससे पेरेंट्स या गार्जियन बच्चों के अकाउंट पर नजर रख सकेंगे और कुछ सीमाएं तय कर पाएंगे, जबकि अकाउंट का मालिकाना हक टीनेजर के पास ही रहेगा।

इस नए फीचर से पेरेंट्स देख पाएंगे कि बच्चा X पर कितना वक्त बिता रहा है, रोजाना की टाइम लिमिट लगा सकेंगे, नए फॉलोअर्स के लिए अपनी मंजूरी जरूरी कर सकेंगे और ‘For You’ फीड को सिर्फ उन्हीं अकाउंट्स तक सीमित कर सकेंगे, जिन्हें बच्चा पहले से फॉलो करता है।

अकाउंट जोड़ने का सिस्टम कैसे काम करेगा?

एक पेरेंट या गार्जियन ज्यादा से ज्यादा 5 टीनेज अकाउंट संभाल सकेगा, जबकि एक टीनेजर का अकाउंट एक वक्त में सिर्फ एक पेरेंट या गार्जियन से ही जुड़ेगा। यह सुविधा तभी शुरू होगी जब टीनेजर और पेरेंट या गार्जियन दोनों राजी होंगे।

टीनेजर के बालिग होते ही यह निगरानी अपने-आप हट जाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम पारदर्शी है और परिवारों के साथ आगे बढ़ता है।

ग्रोक डीपफेक और कानूनी विवादों के बीच फैसला लिया

यह पैरेंटल कंट्रोल फीचर ऐसे वक्त आया है, जब X के AI टूल ग्रोक को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहे हैं। हाल ही में ओरेगन और वर्जीनिया ने ग्रोक से जुड़े पोर्न डीपफेक मामले में स्पेसएक्स पर केस दर्ज किया।

वर्जीनिया की शिकायत में आरोप है कि एलन मस्क ने AI से बने आपत्तिजनक डीपफेक को लेकर बढ़ती चिंताओं को जानबूझकर अनदेखा किया और ग्रोक की कमजोर सुरक्षा को खामी के बजाय फीचर जैसा बताया।

इस साल की शुरुआत में भी 3 टीनेजर्स ने xAI पर मुकदमा किया था, जिसमें कहा गया था कि पिछले साल ‘स्पाइसी मोड’ आने के बाद ग्रोक ने बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बनाई और महिलाओं व नाबालिगों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के मामले भी आए थे।

X ने इस फीचर को लेकर क्या कहा?

X के प्रोडक्ट इंजीनियरिंग लीड मृदुल सिंघई ने कहा कि इससे पेरेंट्स को सुरक्षा के लिए सीमाएं मिलती हैं, बच्चे की निजी जिंदगी में झांकने का मौका नहीं। उनके मुताबिक, यह सिस्टम आसान और साफ-सुथरा है, जिसे परिवारों के साथ आगे बढ़ने के लिए बनाया गया है।

आगे क्या: सख्ती के बीच आगे क्या बदलेगा?

X का कहना है कि उसका प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए न तो बनाया गया है और न ही उन्हें ध्यान में रखकर प्रमोट किया जाता है।

कंपनी पहले ही टीनेज अकाउंट्स को प्रोटेक्टेड मोड में रखती है, जिसमें सेंसिटिव कंटेंट सीमित रहता है और टारगेटेड विज्ञापन नहीं दिखते।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि राज्यों और नियामकों की बढ़ती सख्ती के बीच यह नया फीचर बच्चों को जोखिम भरे कंटेंट से बचाने में कितना असरदार रहता है। यह भी देखा जाएगा कि टीनेजर्स और उनके पेरेंट्स इसे कैसे अपनाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.