Headlines

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज बरार स्क्वॉड में:कुलदीप यादव बाहर, पंत भी टीम से जुड़े, 19 नवंबर स पहला टेस्ट




BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया है। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वे अब भारत में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। BCCI ने 14 नवंबर को टीम में बदलाव की जानकारी दी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वेलिंगटन में टेस्ट टीम के खिलाड़ियों से जुड़ गए हैं। गुरनूर अब टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। इस वजह से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां वनडे नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह वनडे टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। 19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। गुरनूर वनडे में भारत के इस साल के टॉप विकेटटेकर गुरनूर बरार इस साल वनडे में भारत के टॉप विकेटटेकर हैं। उन्होंने 2026 में 12 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। इस मामले में वे भारतीय गेंदबाजों में पहले नंबर पर हैं। गुरनूर का इंटरनेशनल डेब्यू इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ हुआ था। टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार। 5वें वनडे के लिए भारत की टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *