Headlines

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड 241 रन पर ऑलआउट:वनडे मैच में बेन डकेट की सेंचुरी; शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए




पाकिस्तान के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ऑलआउट हो गई। लाहौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी 46.4 ओवर में सिमट गई। टीम के लिए बेन डकेट ने शतक लगाते हुए 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। सैम करन ने 42 और गस एटकिंसन ने 36 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। शुरुआत में ही इंग्लैंड ने गंवाए विकेट इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टॉम बैंटन 4, जो रूट 5 और हैरी ब्रूक 1 रन बनाकर आउट हो गए। जॉर्डन कॉक्स भी 6 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बाद डकेट ने पारी संभाली और रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी। इंग्लैंड ने 19 रन पर 3 विकेट गंवाए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टॉम बैंटन पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें शाहीन ने अराफात मिन्हास के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद जो रुट भी तीसरे ओवर में 5 रन बनाकर शाहीन की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक बल्लेबाजी करते हुए। श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले ब्रूक भी सिर्फ 1 रन बनाकर रनआउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 5 ओवर में 3 विकेट पर 19 रन हो गया। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स भी 52 रन के टीम टोटल पर पवेलियन लौट गए। डकेट-करन ने पारी संभाली इसके बाद डकेट ने एक छोर संभाला। उन्होंने सैम करन के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। करन ने 52 गेंदों पर 42 रन बनाए। आखिरकार वे भी शाहीन की गेंद पर ही सलमान आगा को कैच थमा बैठे। डकेट के आउट होते ही लड़खड़ाया निचला क्रम डकेट 37वें ओवर में 105 रन बनाकर आउट हुए। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 186 रन था और टीम के 7 विकेट गिर चुके थे। विल जैक्स ने 13, जेमी ओवरटन ने 10 और लियाम डॉसन ने 5 रन बनाए। आखिरी ओवरों में गस एटकिंसन ने 28 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 241 रन पर ढेर हो गई। शाहीन के अलावा हारिस रऊफ, रजाुल्लाह और अराफात मिन्हास ने भी 2-2 विकेट लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *