![]()
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान काइरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। बटलर ने ‘द हंड्रेड’ में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ 20 गेंदों में 51 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। रिकॉर्ड बनाने के बाद बटलर का एक बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भविष्य में उनका यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बटलर बोले- वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में 34 साल के बटलर ने कहा, “T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनना शानदार एहसास है। लेकिन एक दिन कोई न कोई यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। मुझे लगता है कि वह खिलाड़ी शायद भारत का वैभव सूर्यवंशी हो सकता है।” बटलर और वैभव राजस्थान रॉयल्स में साथ रह चुके हैं। आईपीएल (IPL) के दौरान बटलर ने वैभव की बल्लेबाजी को करीब से देखा है। उनका मानना है कि भारतीय युवा बल्लेबाज में लंबी रेस का खिलाड़ी बनने की क्षमता है। रोबिन उथप्पा भी कर चुके हैं तारीफ वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की चर्चा लगातार हो रही है। हाल ही में भारत के पूर्व बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी। उथप्पा ने कहा था कि अगर वैभव को करियर के शुरुआती वर्षों में सही मार्गदर्शन मिला, तो वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर जैसा या उससे भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। खराब दौर से वापसी पर भी बोले बटलर बटलर ने पिछले कुछ महीनों की अपनी खराब फॉर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “क्रिकेट बहुत जल्दी बदलता है। कुछ महीने पहले मैं रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “खराब दौर में आपके पास दो ही रास्ते होते हैं। या तो हार मान लें या फिर मेहनत जारी रखें। मैंने दूसरा रास्ता चुना और अपनी फॉर्म वापस पाने पर पूरा ध्यान दिया।” पोलार्ड के सामने रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे बटलर ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि काइरोन पोलार्ड की मौजूदगी में ही उनका रिकॉर्ड टूटे। पिछले मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का मुकाबला एमआई लंदन से था और पोलार्ड डगआउट में मौजूद थे, लेकिन तब वह रिकॉर्ड नहीं बना सके। उन्होंने कहा, “अगर पोलार्ड के सामने ही यह रिकॉर्ड टूटता तो और भी खास होता। इस सूची में दुनिया के कई महान खिलाड़ियों के नाम हैं। उनके बीच सबसे ऊपर पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है।”
Source link
बटलर T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने:पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, बोले- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक दिन इसे तोड़ेंगे