Headlines

भारतीय विमेंस टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया:तीसरे वनडे में स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 5 विकेट लिए; इंडिया सीरीज 3-0 से जीती




भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत ली। बुधवार को वडोदरा में वैष्णवी शर्मा ने पहली बार वनडे में 5 विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। प्रतीका ने नाबाद 59 रन और शेफाली ने नाबाद 51 रन बनाए। भारतीय टीम ने इस दौरे पर टी-20 सीरीज भी 3-0 से जीती थी। जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। भारतीय गेंदबाज सयाली सतघरे ने लॉरीन फिरी को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। क्रांति गौड़ ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो का विकेट लिया। तीसरे ओवर तक जिम्बाब्वे का स्कोर 12 रन पर 2 विकेट था। वैष्णवी शर्मा ने 10वें ओवर में गेंदबाजी शुरू की। उन्होंने बेलव्ड बिजा को 1 रन पर आउट किया। इसके बाद मॉडेस्टर मुपाचिकवा को 37 रन पर स्टंप कराया। मुपाचिकवा ने 48 गेंदों पर 7 चौके लगाए। पांचवे विकेट की साझेदारी से जिम्बाब्वे 131 रन तक पहुंची जोसफिन नकोमो और चिएद्जा धुरुरु ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की। हालांकि वैष्णवी ने धुरुरु को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद वैष्णवी ने मिशेल मावुंगा और न्याशा ग्वांजुरा को भी पवेलियन भेज दिया। उनके अलावा सतघरे और गौड़ ने भी 2-2 विकेट लिए। पहली ही गेंद पर यास्तिका का विकेट गिरा ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में 25 खिलाड़ी बिकीं:ऑस्ट्रेलिया की मोलिन्यू को 1.1 करोड़ में यूपी ने खरीदा; किरण दिल्ली और कमिलिनी गुजरात से खेलेंगी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में 25 प्लेयर्स को खरीदा गया। इसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *