![]()
दोहा में रविवार को एशिया राइजिंग कप के मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में लौट गए। इस मामले में क्रिकेट के नियमों की संरक्षक संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने कहा कि वह खिलाड़ियों को हाथ मिलाते देखना चाहती है, लेकिन ऊपर से निर्देश मिलने पर कुछ नहीं कर सकती। MCC बोला- हमारे नियंत्रण से बाहर ILT20 के पांचवें सीजन के लिए UAE में मौजूद MCC के लॉज मैनेजर और हेड ऑफ क्रिकेट फ्रेजर स्टीवर्ट ने इस मामले पर कहा कि संस्था खिलाड़ियों के हाथ मिलाने का समर्थन करती है, लेकिन इस पर आने वाले निर्देश उसके नियंत्रण में नहीं हैं। स्टीवर्ट ने कहा, “अगर हाथ मिलाने को लेकर ऊपर से निर्देश आ रहे हैं, तो यह ऐसी चीज नहीं है जिसे MCC नियंत्रित कर सके। हम खिलाड़ियों को हाथ मिलाते देखना चाहेंगे, लेकिन समझते हैं कि इसमें बड़े मुद्दे शामिल हैं। यह हमारे नियंत्रण से बाहर है।” पिछले एशिया कप से जारी है हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल दुबई में खेले गए एशिया कप के बाद से भारतीय क्रिकेट टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज करती रही हैं। हालांकि, अन्य खेलों में भारतीय टीमों का रुख अलग रहा है।
Source link
भारत-पाकिस्तान खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने पर MCC बोला:हम चाहते हैं खिलाड़ी हाथ मिलाएं, लेकिन ऊपर से निर्देश हों तो कुछ नहीं कर सकते